Homeछत्तीसगढ़साहू समाज के युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की 97...

साहू समाज के युवाओं को बड़ी जिम्मेदारी, प्रदेश युवा प्रकोष्ठ की 97 सदस्यीय जंबो कार्यकारिणी घोषित

प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने किया कार्यकारिणी का विस्तार, युवाओं को संगठन से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों को मिलेगा नया विस्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए 97 सदस्यीय जंबो प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया है। प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने नई कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए प्रदेशभर के विभिन्न जिलों के युवाओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

नई कार्यकारिणी में युवाओं को व्यापक प्रतिनिधित्व देते हुए 15 प्रदेश सहसंयोजक, 2 प्रदेश महामंत्री, 12 प्रदेश सलाहकार, 25 प्रदेश संगठन सचिव, 25 प्रदेश संयुक्त सचिव, 1 मीडिया प्रभारी, 2 सह मीडिया प्रभारी तथा 15 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत साहू ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज के युवाओं को एक मंच पर लाकर सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि आगामी प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद संगठनात्मक दौरे, सदस्यता अभियान तथा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी के गठन से साहू समाज के युवा संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और समाजहित के कार्यों को गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

देखिए कौन कौन बे हा पदाधिकारी


RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments