मनेंद्रगढ़-चिरमिरी -छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है… यहां शादी के महज दो दिन बाद दुल्हन के ससुराल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उसका कथित बॉयफ्रेंड वहां पहुंच गया। युवक ने दुल्हन को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए जमकर हंगामा किया… इतना ही नहीं, उसने दोनों के रिश्ते के फोटो और वीडियो होने का दावा भी किया। पूरे घटनाक्रम के बाद दूल्हे ने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया और मामला थाने तक पहुंच गया।
मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम कठौतिया में शादी के बाद खुशियों का माहौल उस वक्त तनाव में बदल गया, जब दुल्हन का कथित प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि नवीन कुमार की शादी 6 मई को कोड़ा गांव की रहने वाली अनिता के साथ पूरे रीति-रिवाज से हुई थी।7 मई को दुल्हन की विदाई के बाद ससुराल में रिसेप्शन की तैयारियां चल रही थीं। तभी मयूर अग्रवाल नाम का युवक वहां पहुंचा और उसने दावा किया कि अनिता पिछले 3 साल से उसकी गर्लफ्रेंड है। युवक ने कहा कि दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और उसके पास फोटो और वीडियो भी मौजूद हैं।
बॉयफ्रेंड के इस दावे के बाद घर में जमकर विवाद और हंगामा शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस होती रही। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा, दुल्हन और युवक को पूछताछ के लिए सिटी कोतवाली ले गई।
थाने में देर रात तक समझाइश का दौर चलता रहा, लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका। इसके बाद दूल्हे नवीन कुमार ने दुल्हन को अपने साथ रखने से साफ इनकार कर दिया। दूल्हे का कहना है कि जब लड़की पहले से किसी और युवक के साथ रिलेशन में थी और उसके सबूत भी सामने आ रहे हैं, तो वह उसे स्वीकार नहीं कर सकता।
घटना के बाद दूल्हे पक्ष ने रिसेप्शन समेत सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। वहीं, पुलिस का कहना है कि अब तक किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी है, इसलिए मामले को फिलहाल आपसी समझौते के लिए छोड़ा गया है।फिलहाल मामला परिवार और रिश्तों के बीच उलझा हुआ है… लेकिन शादी के दो दिन बाद हुए इस हाई वोल्टेज ड्रामे की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। कैमरा मैन निरज के साथ _आयुष कोटवानी की रिपोट ।

