सूरजपुर -छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली तस्वीर सामने आई है… चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने ऐसी सजा दी, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। युवकों के गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई… चोरी का सामान पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया..ग्रामीणों का कहना है कि युवकों को पंप चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया। . और इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में युवक पंप के साथ दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित युवकों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि अगर युवकों के साथ मारपीट की गई है तो दोषियों पर कार्रवाई होगी। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।
बता दें कि एक महीने में यह दूसरी घटना है। इससे पहले भी पस्ता गांव में चोरी के शक में युवक का आधा सिर मुंडवा कर गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई थी। इसके बाद मारपीट करते हुए उसे उसकी पत्नी के साथ पूरे गांव में घुमाया गया था।
दरअसल, छिंदिया गांव के रहने वाले धनसाय (35) और मुकेश (25) पर खेती-किसानी करते हैं। दोनों पर खेत से समरसिबल पंप चोरी करने के आरोप है। ग्रामीणों के मुताबिक उन्होंने धनसाय और मुकेश को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा है।ग्रामीणों ने दोनों को सजा के तौर पर जूते-चप्पलों की माला पहनाई। इतना ही नहीं चोरी का सामान उनके पीठ पर लादकर पूरे गांव में घुमाया गया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है।
हालांकि, पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों का मुलाहिजा कराया जा रहा है। अगर उनके साथ मारपीट की पुष्टि होती है, तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।पुलिस ने स्पष्ट किया कि युवकों को इस तरह गांव में घुमाने वाले ग्रामीणों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक पर एसडीओपी सूरजपुर ने कहा पंप चोरी के आरोप में दो युवकों को ग्रामीणों ने जूते की माला पहनकर घुमाया है कि दर्ज कर लिया गया पर भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.
सूरजपुर जिले में 2 सप्ताह पहले भी एक युवक को अमानवीय सजा दी गई थी। पस्ता गांव के ग्रामीणों ने युवक पर सोलर पैनल सिस्टम के तार चोरी करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पस्ता गांव के सरपंच पति और ग्रामीणों ने युवक को अपने गांव में समझौते के लिए बुलाया था। लेकिन पंचायत में उसे पकड़ लिया गया।इसके बाद युवक का आधा सिर मुंडवा दिया और गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई। फिर उसके साथ मारपीट करते हुए पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान भीड़ ने युवक की पत्नी को भी नहीं छोड़ा गया। उसे भी साथ में घुमाकर अपमानित किया गया।वहीं युवक के पिता ने मामले की शिकायत रामानुजनगर थाने में की। पुलिस ने कहा था कि मामले की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

