शिक्षा

घर पर फंदे से लटकती मिली सेल्स मैनेजर की लाश, पत्नी पर हत्या का आरोप

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक सेल्स मैनेजर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वो अपने कमरे के वेंटिलेशन में गमछा बांधकर फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के घरवालों का आरोप है कि उसने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उसकी पत्नी ने उसे मारा है। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। ये पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

रायपुर के भाटागांव स्थित पानी टंकी के पास संजय कदम अपनी पत्नी नीलू कदम के साथ रहता था। दोनों ने लव मैरिज की थी। मंगलवार की शाम 5 बजे के करीब संजय ने फांसी लगा ली। जिसके बाद उसकी पत्नी ने पड़ोसियों के साथ मिलकर लाश को नीचे उतारा और चंगोराभाठा के एक निजी अस्पताल लेकर आ गईं। जहां डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

परिजन बोले- गले में कोई निशान नहीं, हत्या की गई

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लाश के गले में कोई निशान नहीं है। उसने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसे मारा गया है। उन्होंने कहा कि युवक का डेढ़ साल पहले एक एक्सीडेंट हुआ था। जिससे उसका एक हाथ पूरी तरह काम करना बंद कर चुका था। वो कैसे वेंटिलेशन की ऊंचाई पर चढ़कर फंदा बांध सकता है।

पत्नी कर देती थी घरवालों का नंबर ब्लैकलिस्टेड- परिजन

मृतक के जीजा ने बताया कि दोनों ने लव मैरिज की थी। उनका कोई बच्चा नहीं है। शादी के कुछ दिन बाद दोनों के बीच अक्सर रोजमर्रा की बातों को लेकर लड़ाई होने लगी। संजय अपनी पत्नी से लगातार परेशान था और ये बात वो अपने घरवालों को भी फोन पर बताया करता था। जिसके बाद उसकी पत्नी ने युवक के घर वालों का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया, जिससे कि वो फोन न कर सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button