Homeछत्तीसगढ़विधायकचंदन कश्यप पर भड़के आदिवासी VIDEO:लोगों ने कहा- हमने आपको कुर्सी पर...

विधायकचंदन कश्यप पर भड़के आदिवासी VIDEO:लोगों ने कहा- हमने आपको कुर्सी पर बिठाया है, सवाल तो करेंगे, जवाब दो या इस्तीफा दो

छत्तीसगढ़ में नारायणपुर विधानसभा से विधायक चंदन कश्यप पर इलाके के लोगों का जमकर गुस्सा फूटा है। आदिवासी समुदाय के लोगों ने उन्हें घेरा और जमकर अपनी भड़ास निकाली है। लोगों ने MLA से कहा कि, हमने आपको कुर्सी पर बिठाया है, सवाल पूछना हमारा अधिकार है और हम पूछेंगे ही।

इसके अलावा आदिवासी समाज के लोगों ने कहा कि, आप आदिवासियों के हितैषी नहीं हो। इसलिए इस्तीफा दो। MLA और आदिवासियों के बीच विवाद का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, स्थानीय भर्ती की मांग को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगों ने भानपुरी में MLA चंदन कश्यप के निवास का घेराव किया। हालांकि, शुरुआत में आदिवासियों और MLA के बीच सामान्य बातचीत हुई थी। इस बीच किसी ने कह दिया कि आप हमारे हितैषी नहीं हैं। किसी भी रैली में शामिल नहीं होते हैं। इसी बात पर चंदन कश्यप भड़क गए। उन्होंने कहा कि, आप यहां ज्ञापन देने आएं हैं या मुझे सिखाने। बस यहीं से बवाल शुरू हुआ और मामले ने तूल पकड़ लिया।

जिसके बाद आदिवासी समुदाय के लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई। आदिवासियों ने कहा कि, सरकार हमारी नहीं सुनती। दर्द हमारा है इसलिए हम ही समझ सकते हैं। अब स्थानीय भर्ती की मांग को लेकर बस्तर संभाग के सारे 12 विधानसभा के विधायक और बस्तर सांसद के निवास का घेराव करेंगे। सभी से सवाल करेंगे। पिछले साढ़े चार सालों में सभी ने आखिर हमारे लिए किया क्या है?

इस पर MLA ने कहा कि, आप अपने हक की लड़ाई लड़िए। हम आपके साथ हैं। 17 तारीख को रायपुर में बैठक होगी। आप लोगों की बात रखी जाएगी। करीब 1 घंटे तक हुए इस बवाल को पुलिस ने शांत करवाया। जिसके बाद सभी लौट गए। आदिवासी समुदाय के ही लोगों ने इस पूरे विवाद का वीडियो बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments