छत्तीसगढ़

कन्या, मकर और कुंभ राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलताएं,

आज 23 जुलाई का राशिफल
मेष आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आज आपको राहत मिलेगी। आपको संतान के करियर की चिंता सता सकती है। आप अपनी जिम्मेदारियां पर खड़े उतरेंगे, जिसे देखकर परिवार के सदस्य भी आपसे प्रसन्न रहेंगे, लेकिन आप अपने किसी कामों को लेकर यदि लंबे समय से परेशान चल रहे थे, तो आपकी वह समस्या भी आज दूर होगी।
वृषआज के दिन आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा और राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। आपके कुछ विरोधी आपके बनते कामों में रोड़ा अटकाने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा। यदि आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसके बाद आपको तनाव बना रहेगा, लेकिन आप किसी की कहने में आकर आज कोई बड़ा निवेश करने से बचें। बिजनेस में आज कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।
मिथुनआज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। व्यवसाय में आपको किसी अपरिचित व्यक्ति से आज लाभ हो सकता है और कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। अधिकारियों द्वारा आज आपको प्रमोशन भी मिल सकता है, लेकिन आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं के लिए अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी और यदि घर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा है, तो उसे घर से बाहर ना जाने दें, नहीं तो लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।
कर्क आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आप अपनी जरूरत की कुछ वस्तुओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी भी वाद विवाद में ना पड़े और अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए आज आप समय निकालने में कामयाब रहेंगे और आपने यदि कोई काम मन में सोच रखा था, तो वह आज पूरा हो सकता है, जिसके बाद परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होगा और छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button