छत्तीसगढ़

अश्लील बाबा के NGO में यूरोप से आता था पैसा

डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ की पहाड़ियों में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू (45 साल) के विदेशी कनेक्शन की जांच डोंगरगढ़ पुलिस ने शुरू कर दी है मामले को लेकर डोंगरगढ़ पुलिस गोवा पुलिस से संपर्क इस बात का पता कर रही कि गोवा में तरुण जिस आश्रम के संपर्क में था, वहां पहले आपराधिक गतिविधियां हुई है या नहीं? इसकी जानकारी मांगी है। गोवा पुलिस से जानकारी मांगने के अलावा पुलिस ने आश्रम में रहने वाले नेपाली कुक से भी पूछताछ की है।कुक ने पुलिस की पूछताछ में आश्रम में आने वाले कुछ लोगों का नाम बताया है

नगरी डोंगरगढ़.में गोवा जैसा आश्रम चलाने वाले कथित बाबा तरुण अग्रवाल उर्फ सोनू के पकड़े जाने के बाद से डोगरगढ़. नगरी  सुर्खियों में है ..बाबा तरुण अभी जेल में है लेकिन पुलिस द्वरा आश्रम में रहने वाले नेपाली कुक से की गई पूछताछ के आधार पर आश्रम में पहुंचने वाले लोगों से संपर्क कर आश्रम में गांजा सप्लाई करने वाले आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है …अफसरों के अनुसार आने वाले दिनों में इस नेक्सेस से जुड़े कई लोगों का खुलासा होगा।

पाखंडी बाबा तरुण अग्रवाल की योगा फर्म से संबंध रखने वाले 32 राजदारों की जानकारी पुलिस को मिली है। इन लोगों से संपर्क करने की कोशिश पुलिस अफसर कर रहे हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार तरुण के एनजीओ क्रांति योगा में 32 लोग प्रमुख रूप से टीम बनाकर काम करते थे। इनमें भारतीय नागरिकों के अलावा विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। इन सभी लोगों की जानकारी मिल गई है। इन लोगों से संपर्क करने पुलिस प्रयासरत  है।

जांच में पुलिस कको तरुण अग्रवाल के एनजीओ में यूरोप से फंड आने की जानकारी मिली है..। इन एनजीओ को किस लिए फंड दिया जा रहा था। इस फंड का उपयोग तरुण किन कामों में करता था. इसका पता लगाया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार कुछ एनजीओ की जानकारी अभी आना बाकी है। पूरी जानकारी आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।..पुलिस सूत्रों के अनुसार डोंगरगढ़ आने से पहले तरुण अग्रवाल गोवा के पटनेम बीच में रिसॉर्ट चलाता था। इस रिसॉर्ट में आने वाले विदेशी और लोकल लोगों को योग सिखाने के नाम पर हजारों से लाखों रुपए चार्ज किया जाता था।तरुण अग्रवाल द्वारा बनवाई गई वेबसाइट पर चार अलग-अलग कैटेगरी के पैकेज उपलब्ध हैं। यह वेबसाइट भी वर्ष 2024 में तैयार की गई है। जबकि तरुण 10 सालों से गोवा में योगाश्रम चलाने की बात कहता है।

बता दे कि डोंगरगढ़ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 24 जून को आश्रम में दबिश दी थी। दबिश के दौरान गांजा, गोगो, सेक्स टॉयज, इंजेक्शन-वियाग्रा और एक कमरे के बाहर कंकाल का स्ट्रक्चर टंगा मिला था।पुलिस ने इन सामान को जब्त करने के बाद तरुण अग्रवाल पर कोटप्पा एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। तरुण अग्रवाल पर कार्रवाई करने के बाद उससे जुड़े विदेशी लोगों की जानकारी पुलिस जुटा रही है।.. ब्यूरो रिपोर्ट वीसीएन टाइम्स डोंगरगढ़.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button