Homeछत्तीसगढ़रायपुर के स्क्रैप कारोबारी से 77 लाख की ठगी: राजस्थान से 5...

रायपुर के स्क्रैप कारोबारी से 77 लाख की ठगी: राजस्थान से 5 साइबर ठग गिरफ्तार

रायपुर में एक स्क्रैप कारोबारी से 77 लाख रुपए की ठगी हो गई है। पुलिस ने मामले में राजस्थान से 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने शेयर ट्रेडिंग के बहाने कई किस्तों में कारोबारी से पैसे वसूल किए थे। इस मामले में कारोबारी ने सितंबर 2023 में विधानसभा थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी।

इस शिकायत में कारोबारी अतुल बंसल ने पुलिस को बताया था कि वह स्क्रैप का काम करता है। एक टेलीग्राम एप के माध्यम से उसकी पहचान सम्यक जैन से हुई। सम्यक ने उसे शेयर मार्केट और इक्विटी पर निवेश करने के लिए तैयार किया।

इसके बाद आरोपी ने एक एप्लीकेशन के माध्यम से शेयर में निवेश करने का झांसा दिया। कारोबारी ठगों के कहे मुताबिक अलग-अलग बैंकों से उन्हें रुपए भेजता रहा। इस दौरान ठगों ने नकद में भी रुपए लिए।

कारोबारी ने ऑनलाइन माध्यम से 73 लाख रुपए ठगों को भेज दिए। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्त दीपक से भी करीब साढ़े 4 लाख लेकर ठगों को दिए। शुरुआत में कारोबारी को कुछ फायदा भी हुआ। लेकिन बाद में घाटा बताकर सम्यक जैन और अन्य लोगों ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद कारोबारी को ठगी का एहसास हो गया।
  • 1 सुरेश गुर्जर (34 वर्ष), अजमेर, राजस्थान
  • 2 अभिषेक जैन (35 वर्ष), भीलवाड़ा, राजस्थान
  • 3 ओमप्रकाश सेन (38 वर्ष), अजमेर, राजस्थान
  • 4 सांवरलाल (38 वर्ष), अजमेर राजस्थान
  • 5 बृजेश कुमार पटेल (30 वर्ष) जयपुर, राजस्थान
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments