Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

राजधानी में करीब 25 करोड़ की सबसे बड़ी चोरी के मामले में छत्तीसगढ़ से दो को पकड़ा, 25 किलो सोना बरामद

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास को 25 किलो सोना के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। लोकेश के एक साथी को भी पुलिस ने पकड़ा है।

छत्तीसगढ़ पुलिस ने शातिर चोर लोकेश श्रीवास और उसके साथी शिवा चंद्रवंशी को 25 किलो सोने के साथ पकड़ा है। पुलिस को लोकेश श्रीवास के पास से 25 किलो सोना के अलावा नगदी और अन्य जेवरात भी बरामद हुए हैं। दुर्ग पुलिस ने लोकेश को कोहका से हिरासत में लिया है।

बताया जाता है कि चोरी का यह संपूर्ण माल दिल्ली में हुई चोरी का है। लोकेश की बिलासपुर एवं राजनांदगांव पुलिस को भी तलाश थी। इसके पूर्व भी लोकेश श्रीवास को दुर्ग पुलिस ने आकाशगंगा में पारख ज्वेलर्स में हुई चोरी के मामले में शत प्रतिशत माल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी। फिलहाल दुर्ग पुलिस लोकेश श्रीवास से अन्य मामले की पूछताछ कर रही है।

आरोपी लोकेश ने वर्ष 2021 में दुर्ग छत्तीसगढ़ से 40 किलो सोना चुराया था। इस मामले में मध्य प्रदेश पुलिस लोकेश व उसके साथी की तलाश कर रही थी। मध्य प्रदेश पुलिस ने लोकेश के साथी को गिरफ्तार कर लिया था और उसके साथी ने बताया था कि लोकेश दिल्ली में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देने गया है। इसके बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी।

आरोपी लोकेश व उसका साथी आंध्र प्रदेश में भी चोरी की बड़ी वारदात करके कर आए थे। आंध्र प्रदेश पुलिस मध्य प्रदेश पहुंची थी। इसके बाद इन दोनों के बारे में खुलासा हुआ था। मध्य प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस को सूचना दी थी। उसके बाद दिल्ली पुलिस इस चोरी की इस सबसे बड़ी वारदात का खुलासा कर सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button