शिक्षा

जवान को अगवा कर नक्सलियों ने कि हत्या: जवान बहन से राखी बंधवाने के लिए छुट्टी लेकर आया था गांव

 बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक जवान की हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि, जवान बहन से राखी बंधवाने के लिए छुट्टी लेकर गांव गया था। नक्सलियों ने गांव से ही उसे अगवा कर लिया। कुछ घंटे अपने साथ रखा, फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। वारदात के बाद शव को गांव में ही फेंक दिया। मामला जिले के गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम बुधराम अवलम है, जो नक्सल प्रभावित जांगला गांव का रहने वाला था। वह जिले के तोयनार थाने में पदस्थ था। 30 अगस्त को छुट्टी लेकर राखी का त्योहार मनाने के लिए अपने गांव गया था। फिर शाम के समय अपने भतीजे को छोड़ने के लिए पास के ही गांव डुवालीकरका पहुंचा।

इसकी जानकारी नक्सलियों को मिली। जिसके बाद सादी वेशभूषा में कुछ नक्सली गांव पहुंचे और उसका अपहरण कर लिया था। उसे जंगल लेकर चले गए। कुछ घंटे अपने साथ रखा और फिर धारदार हथियार से वारकर उसकी जान ले ली। हत्या के बाद गुरुवार की सुबह गांव के नजदीक जवान के शव को फेंक कर भाग निकले।

गांव वालों ने शव देखा तो इसकी जानकारी परिजनों और पुलिस को दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। गांव वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अफसरों ने बताया कि, बुधराम सहायक आरक्षक के पद पर पदस्थ था। इलाके में सर्चिंग की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button