शिक्षा

10 शव कोरबा पहुंचे, बिलख पड़े परिजन:6 शवों को अलग-अलग चिताओं पर एक साथ किया अंतिम संस्कार

कोरबा दो दिन पहले प्रयागराज में हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के जिन 10 लोगों की मौत हुई थी.आज जब उनके   शव कोरबा पहुंचे तो  परिजन बिलख पड़े। छत्तीसगढ़ के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने मृतकों के परिवारों से मुलाकात की। मंत्री देवांगन ने शोक व्यक्त करते हुए प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री से बातचीत कर अतिरिक्त सहायता का प्रयास किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से मिलने वाली नियमित सहायता राशि भी परिवारों को प्रदान की जाएगी।

अपने रिश्तेदार का शव देखकर बच्चे की भी आंखें भर आईं।
अपने रिश्तेदार का शव देखकर बच्चे की भी आंखें भर आईं।
कोरबा में शव पहुंचने पर बिलख पड़े परिजन। कलमीडुग्गु में मातम पसरा है।
कलमीडुग्गु में एक साथ 6 लोगों की अर्थी उठी।

आपको बता दें कि UP के प्रयागराज में शुक्रवार रात बस और बोलेरो की भीषण टक्कर में कोरबा जिले के 10 लोगों की मौत हो गई थी.जबकि इस हादसे में बस में सवार एम.पी के 19 लोग घायल हो गए थे । मरने वालों में पिता-पुत्र और जीजा-साले शामिल हैं। ये सभी महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।

आज कोरबा के कलमीडुगी गांव में एक साथ 6 शवों को अलग-अलग चिताओं पर  एक साथ अंतिम संस्कार किया गया । मुक्तिधाम में चिता के लिए लकड़ियों का इंतजाम किया जा रहा है।नई मेयर संजू देवी राजपूत भी मृतक परिजनों से मिलने पहुंची, उन्होंने पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया.गांव में एक साथ शव आने से मातम पसरा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button