Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

सुसाइड करने रेलवे ट्रैक पर लेट गया युवक :ट्रेन आने से पहले पहुंची पुलिस; पटरी से उठाकर बचाई युवक की जान

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ के चकरभाठा क्षेत्र के अचानकपुर में रहने वाला युवक पारिवारिक कारणों से परेशान होकर ट्रेन की पटरी पर लेट गया, पास में ही मौजूद ग्रामीण ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। इस पर डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। जवानों ने युवक को पटरी से उठाकर किनारे लाया। इसके बाद युवक को समझाइश देकर स्वजन के हवाले किया गया है।बताया जाता है युवक शादी नहीं होने और पारिवारिक कारणों से परेशान था।

एडिशनल एसपी ग्रामीण अर्चना झा ने बताया कि गुरुवार दोपहर पुलिस के डॉयल 112 के जरिए जानकारी मिली कि एक व्यक्ति सुसाइड करने के लिए चकरभाठा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे ट्रैक पर लेट गया है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। इस दौरान आरक्षक त्रिलोक सिंह और ड्राइवर ने हिमेश्वर सिंह नाम के व्यक्ति को पटरी से उठाकर किनारे किया।

दरअसल, चकरभाठा थाना क्षेत्र के अचानकपुर का रहने वाला हिमेश्वर राव (32 वर्ष) मजदूरी करता है। वह घर से आत्महत्या करने की बात कहकर निकला था। इससे घबराए उसके भाई जगेश्वर ने डायल 112 में कॉल किया और अपने भाई के रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने के लिए घर से निकलने की जानकारी दी।

सूचना पर पुलिस ने सक्रियता दिखाई और पटरी पर ट्रेन आने से पहले ही मौके पर पहुंचकर हिमेश्वर की जान बचा ली। जगेश्वर ने अपने भाई की जान बचाने के लिए पुलिस का आभार माना है।

आरक्षक  ने आसपास के लोगों की मदद से जैसे ही युवक को पटरी से बाहर किया। उसके कुछ ही देर बाद धड़धड़ाते हुए ट्रेन आ गई। समय रहते पुलिस वहां नहीं पहुंचती तो शायद उसकी जान चली जाती।पुलिस की पूछताछ में हिमेश्वर ने बताया वह शादीशुदा नहीं है, घर में केवल बूढ़ी दादी रहती हैं। जिसके चलते वह परेशान रहता है। घरेलू समस्या के चलते वह जिंदगी से तंग आ चुका है। पुलिस ने उसे भविष्य में इस तरह का कदम न उठाने की सलाह दी और शांतिपूर्ण तरीके से जीवनयापन करने की समझाइश दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button