Homeछत्तीसगढ़भारतमाला और डीएमएफ घोटाले की जांच में ईडी की बड़ी कार्रवाई

भारतमाला और डीएमएफ घोटाले की जांच में ईडी की बड़ी कार्रवाई

रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी, दस्तावेजों की जांच जारी

रायपुर। भारतमाला परियोजना मुआवजा घोटाले और जिला खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। ईडी की टीमों ने रायपुर, दुर्ग, धमतरी, कोरबा और अंबिकापुर स्थित विभिन्न ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण दस्तावेजों और अभिलेखों की जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी में एक ठेकेदार के निवास सहित कई स्थानों पर ईडी अधिकारियों ने दस्तावेजों को खंगाला। जांच के दौरान परियोजना से जुड़े वित्तीय लेन-देन, रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की पड़ताल की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई भारतमाला परियोजना के मुआवजा वितरण और डीएमएफ फंड के उपयोग में हुई कथित अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच के तहत की गई है। हालांकि, ईडी ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जांच किन विशेष बिंदुओं पर केंद्रित है और किन तथ्यों के आधार पर छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल प्रवर्तन निदेशालय की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्यों और कार्रवाई के दायरे का खुलासा हो सकेगा।

उधर, राज्य के विभिन्न जिलों में हुई इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। मामले को लेकर लोगों की नजर अब ईडी की आगामी कार्रवाई और जांच के निष्कर्षों पर टिकी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments