छत्तीसगढ़

महिला को दूसरी बार थी सेक्स की चाहत..विवाद होने पर युवक ने ले ली उसकी जान. पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंद घंटो में पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी..

तिल्दा नेवरा-छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से लगे तिल्दा नेवरा में मंगलवार को कालेज रोड के किनारे स्थित एक घर में  हुई अधेड़ महिला के अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने वारदात के कुछ घंटो सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में मृतक महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी को गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है।दरअसल महिला आरोपी पर दोबारा शारिरीक संबंध बनाने का दबाव बना रही थी.लेकिन वो तैयार नही हुआ मना करने पर हुए विवाद के बाद आरोपी ने महिला का गला दबाकर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल तिल्दा थाना पुलिस  आगे की कार्रवाई कर रही है।

दरअसल, मंगलवार सुबह तिल्दा के वार्ड 15 इलाके में स्थित अक घर में 55 साल की क्षिता निर्मलकर का नग्न अवस्था में खुन से लथपथ शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। खबर मिलने के बाद एफएसएल, डॉग स्क्याड समेत क्राइम ब्रांच की टीमें समेत पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और सभी पहलुओ पर जांच शुरू करते हुए कई संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि महिला के पड़ोसी तरुण मानिकपुरी से महिला का अवैध संबंध है। पुलिस ने उसे थाने में लाकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह स्वीकार कर लिया।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बीती रात आरोपी महिला के घर गया था और उसके साथ शारिरिक संबंध बनाया। मृतका दोबारा शारीरिक संबंध बनाने के लिए जिद करने लगी, लेकिन आरोपी ने ऐसा करने से इंकार कर दिया और दोनो के बीच विवाद भी हो गया। इसी बीच आरोपी घर के पीछे की दीवार कुदकर भागने का प्रयास करने लगा तो मृतका ने उसका पैर पकड़कर नीचे गिरा दिया, जिससे आरोपी तरुण ने नाराज हो गया और महिला का गला दबाकर जमीन पर कई बार पटका जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी ने महिला को नग्न अवस्था में ही जमीन से उठाकर बिस्तर पर लिटाया और ऊपर से कंबल से शव को ढंककर फरार हो गया।

आपको बता दे इस खबर को सबसे पहले VCN टाइम्स नेअपने चैनल पर  दिखाया था..खबर में  बताया गया था कि महिला की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है।और आरोपी जल्द ही पकड़ा जाएगा। चुकि डॉग स्क्वायड सबसे पहले आरोपी के घर में घुसा था। आसपास से जानकारी मिली थी किमहिला का अवैध संबंध महिला के घर से लगे एक अन्य घर में रहने वाले युवक के साथ था। घटना के बाद से युवक घर से फरार हो गया था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद खबर के सच पर मुहर लग गई है। आरोपी ने इस बात को कबूला है कि उसके मृतका के साथ अवैध संबंध थे।ब्यूरो रिपोर्ट VCN टाइम्स

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button