छत्तीसगढ़

मेष, कन्या और कुंभ राशि वालों को व्यापार में मिलेगा धन लाभ

आज 16 नवम्बर का राशिफल
मेष –आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में किसी पॉलिटिक्स से दूर रहने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको अपने सहयोगियों से मन की बात कहने का मौका मिलेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

वृषभ –आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है, क्योंकि उनके सहयोगी उनके कामों में साथ देंगे। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर रखना होगा। आप किसी के कहने में न आए और किसी अजनबी पर भी भरोसा करने से बचना होगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का आपको मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में संबंधों में कटुता आ सकती है, इसलिए आप ध्यान दें।
मिथुन-आज के दिन की शुरुआत कमजोर रहेगी। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। इन्कम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ने से आपको खुशी होगी। बिजनेस में आप कुछ मजबूत प्लानिंग करेंगे, जिससे आपकी साख और फैलेगी। आपको अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आप किसी विरोधी को अपने ऊपर हावी होने न दें।
कर्क –आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपके अपने कामों को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी। आप काफी व्यस्त रहेंगे। आपको एकांत में बैठकर कुछ समस्याओं पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बिजनेस में यदि आपका धन कहीं रुका हुआ था, तो वह मिल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button