Homeछत्तीसगढ़बाल नहीं कटवाने पर शिक्षक का कहर! दो छात्रों को डंडे से...

बाल नहीं कटवाने पर शिक्षक का कहर! दो छात्रों को डंडे से पीटने का आरोप, एक की बिगड़ी तबीयत

डंडे से पिटाई का आरोप, छात्र की तबीयत बिगड़ने पर खुला मामला,परिजनों को घटना नहीं बताने की दी गई थी धमकी
मामले से स्कूल में मचा हड़कंप

सक्ति,,बाल नहीं कटवाने की बात को लेकर शिक्षक पर दो छात्रों की डंडे से बेरहमी से पिटाई करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षक ने दोनों छात्रों को डंडे से पीटा और किसी को भी इस घटना की जानकारी नहीं देने की धमकी दी।

बताया जा रहा है कि मारपीट के बाद एक छात्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तब परिजनों को घटना की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन स्कूल पहुंचे और पूरे मामले को लेकर नाराजगी जताई।

घटना सामने आने के बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। अब परिजन शिक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। मामले की शिकायत संबंधित अधिकारियों से किए जाने की बात भी कही जा रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments