Homeछत्तीसगढ़बालोद कलेक्ट्रेट में बवाल! बेरीकेटिग तोड़कर अंदर घुसे आदिवासी समाज के हजारो...

बालोद कलेक्ट्रेट में बवाल! बेरीकेटिग तोड़कर अंदर घुसे आदिवासी समाज के हजारो लोग 

बालोद जिले के आदिवासी समाज के लोग पाटेश्वर धाम के विरोध में कलेक्ट्रेट घेराव करने पहुंचे। पुलिस से झड़प होने के बाद बैरिकेटिंग तोड़कर कलेक्ट्रेट में घुस गए और जमकर हंगामा किया।

बालोद-छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से बड़ी खबर सामने आई है।हजारों की संख्या में पहुंचे सर्व आदिवासी समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई थी, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेड तोड़ दिए और कलेक्ट्रेट परिसर में घुस गई।जामड़ी पाटेश्वर धाम के विरोध और अपनी मांगों को लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प भी हुई। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए पानी की तेज बौछारों का इस्तेमाल किया गया।फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पर नजर रखी जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि, पाटेश्वर धाम गांव की जमीन पर बना है। गांव के विकास कार्यों को पाटेश्वर धाम में करवाया जाता है। आदिवासी समाज के पाट (पहाड़) जिसमें समाज के देवता हैं, उसे भी भी कब्जे में कर लिया गया है। इसलिए सर्व आदिवासी समाज जमाड़ी पाटेश्वर धाम और बाबा बालक दास पर कार्यवाही की मांग कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments