Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश विदेश

बहन प्रियंका के पहले भाषण पर संसद में गदगद दिखे राहुल गांधी,

नई दिल्ली:केरल के वायनाड से भारी भरकम जीत दर्ज कर संसद पहुंचीं प्रियंका गांधी का आज लोकसभा में पहला भाषण था। इस दौरान उनके भाई राहुल गांधी की खुशी देखते ही बन रही थी। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने जैसे ही बन प्रियंका का नाम पुकारा, पास बैठे राहुल गदगद हो उठे। यहीं नहीं स्पीच के दौरान भी राहुल बीच-बीच में प्रियंका गांधी की हौसलाअफजाई करते दिखे।

सदन में प्रियंका,गदगद दिखे राहुल

प्रियंका गांधी का आज सांसद बनने के बाद पहला भाषण था। संविधान दिवस पर चर्चा के लिए जैसे ही स्पीकर ओम बिरला ने प्रियंका का नाम पुकारा, राहुल गांधी की खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने पहले पीछे मुड़कर छोटी बहन को देखा और बाद में कुछ देर तक मेज भी थपथपाई। उनके चेहरे पर बहन प्रियंका के पहले भाषण की खुशी साफ दिख रही थी। इतना नहीं, जब प्रियंका बोल रही थीं, तब भी राहुल बीच-बीच में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए लगातार मेज थपथपा रहे थे। बता दें कि प्रियंका गांधी पहली बार सांस बनकर देश की संसद पहुंची हैं।

भाई ने खाली की सीट, बहन को मिली प्रचंड जीत

बता दें कि केरल की जिस वायनाड सीट से प्रियंका गांधी जीतकर आई हैं, वह पहले राहुल गांधी के पास थी। राहुल गांधी ने 4 जून 2024 को आए लोकसभा नतीजों के बाद वायनाड सीट छोड़ दी थी। उन्हें यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड दोनों से विजय मिली थी, लेकिन राहुल ने रायबरेली से ही सांसद बने रहना उचित समझा। इसके बाद पिछले महीने की 23 तारीख को आए नतीजों में प्रियंका गांधी को वायनाड की जनता ने लाखों वोट से विजयी बनाया। प्रियंका ने राहुल की जगह इस सीट से चुनाव लड़ा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button