छत्तीसगढ़

पहले शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने मिटाई हवस, फिर नाबालिग को गर्भवती किया .अब नवजात को लेकर दर-दर भटक रही पीड़िता

पहले शादी का झांसा देकर मुस्लिम युवक ने मिटाई हवस, फिर नाबालिग को गर्भवती किया .अब नवजात को लेकर दर-दर भटक रही पीड़िता

अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक मुस्लिम युवक पर शादी का झांसा देकर आदिवासी नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया और गर्भवती होने के बाद फरार हो गया। इस पूरे मामले में पीड़िता नवजात बच्चे के साथ बजरंग दल और जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है। यहाँ अरमान सिद्दीकी नामक युवक ने पहले आदिवासी युवती को अपने प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर लगभग दो साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हुई, तो आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया।

इस पूरे मामले में बच्चे को जन्म देने के बाद युवती ने पूरी घटना बजरंग दल और जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यकर्ताओं को बताई। 2026 इसके बाद कार्यकर्ता और युवती अपने नवजात बच्चे के साथ थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button