छत्तीसगढ़

‘रावण का पुतला छोड़ो बलात्कारियों को चौराहे पर जिंदा जला दो’, प्रदीप मिश्रा ने कहा- बेटियों को तलवार चलाना भी सिखाओ

  • कथावाचक प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान
  • कहा- बेटियों को तलवार चलाना भी सिखाएं
  • गंदा काम करने वालों को जिंदा जला दो
  • धमतरी में चल रही है प्रदीप मिश्रा की कथा

धमतरी: प्रसिद्ध कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा इन दिनों छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हो रही है। धमतरी जिले में हो रही कथा के दौरान प्रदीप मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मासूम बेटियों के साथ गंदी हरकत करने वालों को चौराहे पर जिंदा जला देना चाहिए। प्रदीप मिश्रा ने परिजनों से अपील करते हुए कहा कि आप अपनी बेटी को स्कूल और कॉलेज भेजते हैं अच्छी बात है लेकिन उन्हें तलवार, भला और कराटे सिखाने के लिए भी भेजिए।

प्रदीप मिश्रा ने कहा- ‘जो बच्चियों अपने कंधे पर बैग नहीं उठा सकती हैं उनके साथ भी गंदा काम हो रहा है। आज जितने भी गंदे काम हो रहे हैं वह मोबाइल में गंदी चीजें देखने के कारण हो रहे हैं, लोगों के विचार गंदे हो रहे हैं।’ बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा धमतरी जिले के कुकरेल में 20 सितंबर से चल रही है। प्रदीप मिश्रा की कथा में सीएम विष्णुदेव साय की पत्नी भी शामिल हुईं थीं।

पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा- नीयत-नजर और नीति के खराब होने की वजह से समाज बर्बाद हो रहा है। स्त्री का सम्मान नहीं हो पाया इसलिए रामायण हो गई, महाभारत हो गई। आने वाले समय में भी महाभारत और रामायण जैसे हालात बनेंगे। जो मासूम बेटियां अपने कंधों पर स्कूल बैग धारण नहीं कर पाती हैं उनके साथ भी गलत हो रहा है।

रेप करने वालों को चौराहे पर जलाओ

उन्होंने कहा कि एक रावण ने मां जानकी को छुआ और लंका लेकर गया। आज तक दशहरे पर पूरे भारत में रावण का पुतला जलाया जाता है। अब रावण को छोड़ो और जिस मोहल्ले, नगर, गांव में छोटी बेटियों के साथ गलत काम करने वालों को चौराहे पर लाकर जला दिया जाए।

बच्चियों को सिखाएं तलवार चलाना

प्रदीप मिश्रा ने कहा कि मेरा आप सभी से निवेदन है कि आप अपने बेटियों को स्कूल, कॉलेज भेजते हैं लेकिन इसके साथ-साथ उनको तलवार चलाना, डंडा चलाना, भला चलाना और कराटे सिखाना भी शुरू करें। इससे बेटियों का आत्मबल मजबूत होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button