Homeछत्तीसगढ़नाले में बही पिकअप, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर संकट; एक लापता...

नाले में बही पिकअप, बिजली विभाग के कर्मचारियों पर संकट; एक लापता होने की आशंका, रेस्क्यू जारी

बलौदाबाजार “बलौदाबाजार में बारिश के बीच एक बड़ी लापरवाही भारी पड़ गई। उफनते खोरसी नाले को पार करने की कोशिश कर रही बिजली विभाग के कर्मचारियों से भरी पिकअप तेज बहाव में बह गई। तीन कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकल आए, जबकि एक कर्मचारी के नाले में फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चला रही है।”

बलौदाबाजार जिले के खोरसी  नाले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश के कारण उफान पर चल रहे नाले को पार करने के दौरान बिजली विभाग के कर्मचारियों से भरी एक पिकअप वाहन तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।

बताया जा रहा है कि वाहन में सवार तीन कर्मचारी किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि एक कर्मचारी के नाले में फंसे या बह जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लापता कर्मचारी की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया।
घटना के बाद इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लगातार बारिश और तेज बहाव के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी दिक्कतें आ रही हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि उफनते नालों और पुल-पुलियों को पार करने की कोशिश न करें।

*”रसात के मौसम में थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। फिलहाल सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं और लापता कर्मचारी की सुरक्षित तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments