तिल्दा-नेवरा
विकासखंड तिल्दा के ग्राम टोहड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया।सरकार द्वारा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने व छात्राओं को स्कूल आने में परेशानी ना हो जिसके लिये सरस्वती साइकिल योजना के तहत सरकार द्वारा साइकिल वितरण किया जा रहा है ।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कक्षा 9वीं की 71 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल मिलने पर छात्राओं के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। वक्ताओं ने कहा कि इस योजना से छात्राओं की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी, समय की बचत होगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह और मजबूत होगा।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत टोहड़ा के सरपंच छोटेलाल वर्मा, पंचगण, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में अभिभावक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।इस दौरान प्राचार्य ने कहा कि सरस्वती साइकिल वितरण योजना के तहत आज स्कूल में छात्राओं को साइकिल वितरण किया जा रहा है।सभी छात्राओं को बधाई शुभकामनाएं।
सरपंच ने कहा खूब पढ़े-खूब बढ़े, बेटियां हैं तो कल है ,सभी बच्चें लगन से पढ़ाई करें और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें, हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच है कि शिक्षा के क्षेत्र में लगातार विकास करते हुए छात्र-छात्राओं को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करें। सभी अतिथियों ने छात्राओं को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने लक्ष्य निर्धारित करने और शिक्षा के माध्यम से भविष्य संवारने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया। सरस्वती साइकिल योजना को बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया गया।

