Homeछत्तीसगढ़धरती पर अप्सरा जैसी बीवी ,फिर भी हूर की चाह: हैवानियत की...

धरती पर अप्सरा जैसी बीवी ,फिर भी हूर की चाह: हैवानियत की हद पार:11 साल के मासूम की गर्दन काटकर बलि दे दी

पाली-धरती पर अप्सरा जैसी बीवी और जन्नत में हूर पाने के लिए 11 साल के मासूम की गर्दन काटकर बलि दे दी। आरोपी शेरू खान मोयला को लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। मामला पाली के सोजत के एक गांव का है।आरोपी को घटना वाली 14 मई की रात को ही पुलिस ने डिटेन कर लिया था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी बार-बार बयान बदल रहा है। लेकिन इस दौरान उसने कई खुलासे भी किए हैं।उसने बताया कि वारदात से 3 दिन पहले उसने बलि के लिए एक दूसरे बच्चे को उठाने का प्लान बनाया था, लेकिन वह भाग निकला।जांच में ये भी सामने आया कि आराेपी की पत्नी भी उसे तलाक दे चुकी है, क्योंकि उसने पाड़े (भैंस का बच्चा) का सिर काटा था।

बच्चे का शव गांव के बाहर जंगल में एक तालाब के किनारे मिला था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अप्सरा जैसी सुंदर पत्नी चाहता था। इसके लिए तांत्रिक-मौलवियों के चक्कर काट रहा था। उन तांत्रिकों ने ही उसे जादू-टोटका बताते हुए पहले पशु बलि और बाद में नर बलि देने को कहा था।तांत्रिकों ने ही कहा था- मासूम की नर बलि देगा तो धरती पर सुंदर बीवी और जन्नत में हूर नसीब होगी। शादी के लिए सुंदर लड़की मिलेगी।पुलिस आरोपी से पूछ रही है कि तांत्रिक और मौलवी कौन है? वे कहां रहते हैं और तुम उनसे कब-कब मिले? ऐसे सवाल पर आरोपी खामोश हो जाता है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाली बातें कही। उसने कहा कि नर बलि के लिए उसने गांव के काफी बच्चों की रेकी की, लेकिन अड़चन आ रही थी।उसने बताया कि वारदात से 3 दिन पहले उसने अपनी बस्ती में रहने वाले एक अन्य बच्चे को अगवा कर बलि देने का प्लान बनाया था। बच्चे को पकड़ भी लिया था, लेकिन वह हाथ छुड़ा कर भाग गया तो बलि दे नहीं पाया।सोजत सीओ रतन देवासी ने बताया कि आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार बयान बदल रहा है। उससे अब तक हुई पूछताछ से एक ही थ्योरी सामने आ रही है कि उसने किसी तांत्रिक के उकसावे पर नर बलि दी।

दरअसल, उसकी पत्नी को पता चल गया था कि वह गांव में चोरी कर चुका है। ऐसे में उसने ससुराल लौटने से इनकार कर दिया।डेढ़ साल पहले आरोपी ने गांव में भैंस के पाड़े का गला काट दिया था। इसके बाद पत्नी ने तलाक दे दिया।

आरोपी से पूछताछ में खुलासा हुआ कि घटना वाली शाम ही तालाब की पाल पर उसने बलि की पूरी तैयारी कर रखी थी। बलि के लिए लकड़ी, मटका, जादू टोटके के लिए लाल कपड़ा, अगरबती और लाल रंग की मौळी समेत अन्य सामग्री पहले ही लाकर रख दी थी। उसके बाद वह गांव में लौटा। अपने घर लौट रहे बच्चे को बहला-फुसला कर अगवा कर क्राइम स्पॉट पर ले गया।

शुक्रवार देर रात को पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में मासूम के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम कराया। मासूम की गर्दन पर पांच इंच लंबा और तीन इंच गहरा घाव था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पेड़ काटने में इस्तेमाल होने वाली कूट (कुल्हाड़ी) से वारदात की। अब उसे बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

पांच मिनट देरी होती तो गांव से भागने वाला था आरोपी

मृतक के दादा और पिता ने बताया कि घटना वाली शाम को वारदात के बाद आरोपी घर लौट गया। उसने हमें और परिवार के लोगों को बताया कि उसके बच्चे का तालाब की पाल पर दो लोगों ने तलवार से गला काट दिया। यह सुन कर हम लोग ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद पुलिस टीम पहुंची और उनको घटनाक्रम बताया। पुलिस को संदेह हुआ तो आरोपी के घर पहुंची। तब तक आराेपी कपड़े बदलकर घर से भागने वाला ही था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments