Homeछत्तीसगढ़त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:छत्तीसगढ़ में आरक्षण प्रकिया पूरी,

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025:छत्तीसगढ़ में आरक्षण प्रकिया पूरी,

रायपुर के जनपद अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण:

अभनपुर, आरंग, धरसींवा में महिलाएं चुनी जाएंगी जनपद अध्यक्ष, तिल्दा नेवरा अनारक्षित

तिल्दा नेवरा -छत्तीसगढ़ नगरीय निकायों में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के लिए छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण की प्रकिया पूरी हो कर ली गई है।रायपुर जिले के जनपद पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्यो के साथ 408 ग्राम पंचायत में पंच-सरपंच के लिए हुए आरक्षण में  जिले के अभनपुर, आरंग, धरसींवा में जनपद अध्यक्ष महिलाएं चुनी जाएंगी।

जबकि तिल्दा-नेवरा अनारक्षित है। वहीं अभनपुर SC महिला के लिए आरक्षित है, आरंग में सामान्य और धरसींवा में OBC महिला जनपद अध्यक्ष चुनी जाएंगी। अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 4.39 % होने के कारण नियमानुसार ST को आरक्षण नहीं दिया गया।

रायपुर की चारों जनपद पंचायत अध्यक्ष के आरक्षण के बाद जिला पंचायत सदस्यों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी गई । कुल 16 में से 9 जिला पंचायत सदस्य महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित की गई है। इसमें धरसींवा में दो सामान्य और एक ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है, जबकि धरसींवा/तिल्दा क्षेत्र सामान्य महिला के लिए आरक्षित की गई है।

तिल्दा क्षेत्र में एक सामान्य और दो सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए तय की गई है जबकि अभनपुर क्षेत्र में एससी महिला,ओबीसी और एसटी महिला के लिए निर्धारित की गई हैं…।इसी तरह  अभनपुर/आरंग क्षेत्र में एक ओबीसी सीट आरंग क्षेत्र में एससी महिला, सामान्य महिला, सामान्य, ओबीसी महिला और एससी मुक्त तय की गई है..वही  अभनपुर -OBC) अभनपुर/आरंग -OBC) धरसींवा/तिल्दा -सामान्य महिला) आरंग -सामान्य महिला) तिल्दा -सामान्य महिला) तिल्दा सामान्य महिला) धरसींवा -OBC महिला) आरंग -OBC महिला) अभनपुर -SC महिला) आरंग -SC महिला) अभनपुर -ST महिला) के लिए अनारक्षित है

आपको बता दे कि प्रदेश के 33 जिला पंचायतों में 433 जिला पंचायत सदस्य, 2982, जनपद पंचायत सदस्य और  11672 सरपंच तथा 160180 पंच के पदों के लिए चुनाव होगा।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments