Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में ऑपरेशन ‘निश्चय’ का बड़ा असर, गांजा और शराब के साथ...

तिल्दा-नेवरा में ऑपरेशन ‘निश्चय’ का बड़ा असर, गांजा और शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 555 ग्राम गांजा, 86 पौवा अवैध शराब और बिक्री की नगदी बरामद की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 35 हजार 30 रुपये से अधिक बताई गई है।

पहली कार्रवाई एफसीआई गोदाम के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला नीले रंग की साड़ी पहनकर थैले में गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रही है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। तलाशी में उसके थैले से 2 किलो 555 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये है, बरामद हुआ। मामले में अपराध क्रमांक 377/2026 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई दलाल तालाब, तिल्दा क्षेत्र में की गई। यहां पुलिस ने अवैध शराब बेचने के आरोप में चुनिया देवार, उम्र 20 वर्ष को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 86 पौवा अवैध शराब, कीमत 9,580 रुपये, और बिक्री की 450 रुपये नगदी बरामद हुई। कुल जब्ती 10,030 रुपये की है। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 376/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई।

पुलिस के मुताबिक ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत क्षेत्र में अवैध गांजा और शराब के परिवहन, भंडारण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों पर निगरानी रखते हुए सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चंचल तिवारी और एसडीओपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई। टीम में पीएसआई रानू साह,अमिला नाग.प्रधान आरक्षक जालम साहू  सहित पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments