Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने पर तीन जेल भेजे

तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, शांति भंग करने पर तीन जेल भेजे

तिल्दा-नेवरा।शहर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार पेट्रोलिंग और कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में सार्वजनिक स्थान पर वाद-विवाद कर शांति भंग करने के आरोप में दो महिलाओं सहित तीन लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, शासकीय अस्पताल के सामने मेन रोड, तिल्दा में दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को समझाइश देकर शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि पूछताछ के दौरान संबंधित लोग फिर से आक्रोशित होकर मारपीट एवं शांति भंग करने पर उतारू हो गए।

पुलिस द्वारा कई बार समझाइश देने के बावजूद जब वे नहीं माने तो स्थिति को देखते हुए पुलिस ने 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए तीनों को गिरफ्तार किया और अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया। न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में उपकार देवार (43 वर्ष), तुलसी बाई (35 वर्ष) और लोभी देवार (40 वर्ष), सभी वार्ड क्रमांक 15, तिल्दा-नेवरा निवासी शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments