Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़ट्रेलर के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट,वेल्डर झुलसा

ट्रेलर के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट,वेल्डर झुलसा

कोरबा में वेल्डिंग के दौरान ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद वाहन में भीषण आग लग गई और वेल्डिंग कर रहा कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल कर्मचारी आग की चपेट में आने के बाद जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहा है।

जानकारी  अनुसार, काशी नगर निवासी दिनेश कुमार बरेठ (31 वर्षीय) आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। शुक्रवार को वह एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहा था, जिसमें थोड़ा डीजल बचा हुआ था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से डीजल टैंक में आग लग गई जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ टैंक फटने के बाद ट्रेलर वाहन में भीषण आग लग गई आग में वेल्डर दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया।इस दौरान वहां आस-पास कई दुकानें और वाहन खड़े थे। गनीमत रही कि इस हादसे में घटनास्थल के आसपास मौजूद चार पहिया और दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।इधर, गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

बता दे वेल्डर अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे के बाद उनकी परेशानियां और बढ़ गई

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments