भिलाई : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक निजी अस्पताल की बड़ी लापरवाही का बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ डॉक्टरों ने एक जिंदा इंसान को मरा हुआ बताकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया। अस्पताल की इस लापरवाही का खुलासा तब हुआ जब परिजन शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे और अचानक ‘मृतक’ के हाथ-पैर हिलने लगे पीड़ित भिलाई के देव बलोदा का रहने वाला है पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, पुरानी भिलाई के देव बलोदा निवासी इस युवक को बीते 3 जून को बाथरूम में गिरने के कारण चोट आई थी, जिससे उसकी पसली टूट गई थी। इलाज के लिए उसे रायपुर लोधीपारा में स्थित एक निजी मित्तल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर लापरवाही बरतते हुए युवक को मृत घोषित कर दिया और परिजनों को बॉडी ले जाने को कह दिया। परिजन युवक को मृत समझकर घर ले जाने के लिए एम्बुलेस में रखा तो वो तभी अचानक युवक के शरीर में हलचल होने लगी और उसके हाथ-पैर हिलने लगे।
युवक को जिंदा देख घर वालों ने तुरंत उसे पानी पिलाया और उसे लेकर रायपुरमे काहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, निजी अस्पताल की इस भारी चूक के बाद जब मेकाहारा के डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू किया। लेकिन अस्पताल की लापरवाही के बाद चले इस पूरे घटनाक्रम के बीच युवक की जिंदगी नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान रात युवक की मौत हो गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहा है।

