Homeछत्तीसगढ़जंगल से भटककर कुएं में गिरा तेंदुआ, धमतरी वन विभाग ने बचाई...

जंगल से भटककर कुएं में गिरा तेंदुआ, धमतरी वन विभाग ने बचाई जान

धमतरी: छत्तीसगढ़ के वनांचल जिले धमतरी में एक तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया है. पूरी घटना नगरी वन परिक्षेत्र की है. यहां के ग्राम महमल्ला में उस समय दहशत का माहौल बन गया, जब एक तेंदुआ करीब 15 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया. कुएं में तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों को कुएं से दूर रखा गया. काफी देर तक रणनीति बनाने के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने मिलकर कुएं में एक मजबूत सीढ़ी उतारी, ताकि तेंदुआ स्वयं बाहर निकल सके. करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद तेंदुआ आखिरकार सीढ़ी के सहारे कुएं से बाहर निकल आया. बाहर निकलते ही वह तेज़ी से जंगल की ओर भाग गया. तेंदुए के सुरक्षित निकलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

तेंदुआ लगभग ढाई से तीन साल का था और करीब 15 फीट गहरे सूखे कुएं में गिर गया था. ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. रेस्क्यू के दौरान कुएं में सीढ़ी लगाई गई, जिसके सहारे तेंदुआ सुरक्षित बाहर निकल गया. इस पूरी कार्रवाई में करीब चार घंटे लगे. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी ग्रामीण को कोई नुकसान नहीं पहुंचा. तेंदुआ भी सुरक्षित जंगल की ओर लौट गया- संदीप सोम, रेंजर, नगरी वन परिक्षेत्र

तेंदुआ भोजन या पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव की ओर आ गया था और इसी दौरान सूखे कुएं में गिर गया. घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वन्यजीव दिखाई देने पर भीड़ न लगाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें. जिससे किसी बड़ी घटना से बचा जा सके.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments