Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मतदान बूथों की संख्या..मतदाताओं को राहत देने निर्णय

छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी मतदान बूथों की संख्या..मतदाताओं को राहत देने निर्णय

छत्तीसगढ़ में इस बार विधानसभा चुनाव के दौरान मतदाताओं की सुविधा के लिए बूथों की संख्या बढ़ाई जाएगी। राज्य निर्वाचन विभाग ने 2828 नए मतदान केंद्र स्थापित करने का फैसला लिया है।

इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में मतदाताओं की पहुंच आसान बनाना और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी करना है। राज्य में वर्तमान में लगभग 24 हजार 371 मतदान केंद्र हैं। नए केंद्र जुड़ने के बाद इनकी संख्या 27 हजार 199 हो जाएगी।

निर्वाचन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिन क्षेत्रों में जनसंख्या घनत्व बढ़ा है या मतदाताओं की संख्या प्रति बूथ 1,200 से अधिक हो गई है, वहां नए बूथ बनाए जा रहे हैं। साथ ही जिन इलाकों में पिछली बार मतदाता दूरी या भौगोलिक कठिनाई की वजह से मतदान नहीं कर पाए थे, वहां भी विशेष रूप से केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की मानें तो इस बार दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हर नए मतदान केंद्र पर व्हीलचेयर, पेयजल, रैम्प और शौचालय जैसी सुविधाएं अनिवार्य रूप से होंगी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, नए केंद्रों में से करीब 45 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों में और 25 प्रतिशत नक्सल प्रभावित जिलों में बनाए जाएंगे। आयोग का लक्ष्य है कि कोई भी मतदाता अपने घर से दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर मतदान केंद्र तक न जाए।

राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2.80 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। इनमें पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की हिस्सेदारी लगभग 12 लाख है। आयोग को उम्मीद है कि नए बूथों की स्थापना से इस बार मतदान प्रतिशत में 3 से 4 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments