Homeछत्तीसगढ़कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने की मांग:भीम आर्मी ने घेरा पंडरी थाना,12 दिन...

कॉन्स्टेबल को बर्खास्त करने की मांग:भीम आर्मी ने घेरा पंडरी थाना,12 दिन पहले युवक को बेरहमी से कॉन्स्टेबल पीटा युवक को

शिकायत में युवक ने बताया कि, चाय दुकान उसकी ही है और वह अपने भाई की मदद करने आया था। इसी दौरान बेवजह पीटा गया है। हाथ-पैर और छाती में कई बार  हाथो से वार किए जिससे उसे गंभीर चोट आई उसके बाद भी  पुलिसकर्मी उसे उठाकर गाड़ी में जबरन बैठाने लगा। तो युवक डरकर वहां से दूर भागा।इस घटना के बाद युवक अपने परिजन और दोस्तों के साथ पुलिस थाने पहुंचा। वहां जाकर उसने सीनियर पुलिस वालों को पूरी घटना बताई। लिखित में आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ शिकायत भी दी। इसके बावजूद थाने में कोई भी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इसके अलावा युवक का मेडिकल परीक्षण भी नहीं करवाया गया
इस मामले में रायपुर पुलिस SSP डॉ लाल उम्मेद सिंह ने मामले को संज्ञान में लेते हुए 16 मार्च को आरोपी कांस्टेबल मनीष साहू को लाइन अटैच कर दिया था। हालांकि इस बात की जानकारी मीडिया में नहीं आई थी। घटना के 12 दिन बाद  प्दर्शनकारियों की मांग है कि दोषी पुलिसकर्मी को नौकरी से बर्खास्त किया जाए। प्रदर्शनकारी पुलिस के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं इस मामले में पुलिस अफसर प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश में जुटे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments