सूरजपुर-छत्तीसगढ़ के सूरजपुरजिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बकिरमा गांव में एक कलयुगी बेटे ने रिश्तों को पूरी तरह से शर्मसार कर दिया। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी को ससुर द्वारा डांटे जाने से नाराज होकर अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि मृतक ढेरा दास अपने पुत्र हेमचरण दास को अक्सर डांटा करते थे, घटना वाले दिन आरोपी बेटा किसी काम से रामानुजनगर गया हुआ था, इसी बीच घर पर उसके पिता ने उसकी पत्नी को किसी बात पर डांट लगा दी। जिसके बाद आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। पत्नी को डांटे जाने की बात सुनते ही बेटा गुस्से से आगबबूला हो गया और फौरन अपने घर बकिरमा लौट आया। घर पहुंचते ही आरोपी आपा खो बैठा और उसने अपने सगे पिता को रस्सी से पैर से लेकर सिर तक बेरहमी से जकड़कर बांध दिया। कुछ समय बाद जब चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण वहां पहुंचे, तो उन्होंने बुजुर्ग को रस्सी से मुक्त कराया, लेकिन सनकी बेटे ने ग्रामीणों को डरा-धमकाकर वहां से भगा दिया और अपने बेबस पिता को दोबारा रस्सी से पूरी तरह बांध दिया।
कुछ देर बाद जब गांव के सरपंच को मामले की भनक लगी, तो वे मौके पर पहुंचे और रस्सी को खुलवाकर पीड़ित बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

