31 जुलाई तक 102 ग्राम पंचायतों में होगा एक लाख पौधों का रोपण, संरक्षण का भी लिया संकल्प
तिल्दा नेवरा,पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का स्वरूप देने के उद्देश्य से जनपद पंचायत तिल्दा द्वारा बुधवार से एक लाख पौधारोपण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। पूरे जुलाई माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत तिल्दा विकासखंड की 102 ग्राम पंचायतों में एक लाख पौधे लगाए जाएंगे। अभियान का शुभारंभ ग्राम पंचायत तुलसी नेवरा के गोठान में राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने पौधारोपण कर किया।कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल ,जिला पंचायत सभापति स्वाती वर्मा ,शैल महेंद्र साहू .तिल्दा जनपद अध्यक्ष टिकेश्वर सोनू मनहरे.नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला वर्मा ,भाजपा नेता दीपक शर्मा ने भी पौधा लगया,


