Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

हत्या का आरोपी ठेकेदार:सुरेश चंद्राकर ने पत्नी की डिमांड पूरी करने के लिए खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये,

बीजापुर;छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुकेश का शव ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के यहां सैप्टिक टैंक में मिला था । सुरेश चंद्राकर ठेकेदार है वह अपने लाइफ स्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है..। सुरेश चंद्राकर पहली बार सुर्खियों में तब आया था जब उसकी शादी हुई थी नक्सल प्रभावित बस्तर इलाके में उसने उस समय की सबसे महंगी शादी की थी..। इसके साथ ही पत्नी की डिमांड को पूरा करने के लिए उसने किराये का हेलीकॉप्टर बुक किया था.बीजापुर में यह शादी दिसंबर 2021 में हुई थी ”और यह शादी पूरे जिले में सुर्खियों में थी।
इस शादी में दूल्हे सुरेश चंद्राकर ने अपनी दुल्हनिया से वादा किया था कि वह उसकी शादी को यादगार बनाएगा। बताया जाता है कि सुरेश और रेणुका की शादी में करीब 10 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। ये उस समय की बीजापुर जिले की सबसे महंगी शादी बताई गई थी.. सुरेश ने हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को विदा कराया था।

हेलीकॉप्टर से ससुराल पहुंची दुल्हन को देखने सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी.. सुरेश ने रेणुका से वादा किया था कि उनकी विदाई को यादगार बनाएंगे..। रेणुका ने सुरेश चंद्राकर से कहा था कि वह चाहती हैं कि उनकी विदाई यादगार होनी चाहिए  इसके बाद सुरेश ने कहा था कि वह कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग उनकी शादी को याद रखें..। इसके लिए उसने हेलीकॉप्टर बुक किया था। इस शादी को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे।

सुरेश चंद्राकर ने अपनी शादी में कई बड़े लोगों को निमंत्रण दिया था। सुरेश ने अपनी शादी का न्योता कांग्रेस नेता और मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को भी शादी का कार्ड दिया था। दीपक बैज उस समय बस्तर लोकसभा सीट से सांसद थे।
शुक्रवार को जब पुलिस सुरेश चंद्राकर के बाड़े में पहुंचे तो पाया कि वहां पर एक सेप्टिक टैंक में ताजा-ताजा ढलाई की गई है। इससे पुलिस का शक गहराया। बाद में टैंक को खुलवाया गया तो उससे मुकेश का शव बाहर आया। मुकेश के सीने पर धारदार हथियार से आधा दर्जन वार के निशान मिले हैं। परिजनों ने आरोपियों पर सुनियोजित तरीके से हत्या का आरोप लगाया है। मुकेश ने कुछ दिन पहले ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के सड़क निर्माण पर खबर चलाई थी। उससे जुड़े भ्रष्टाचार की खबर उजागर की थी।

इस वारदात के बाद से आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर अभी तक फरार है। पुलिस की 4 टीम उसकी तलाश कर रही है। अभी तक पुलिस ने कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।हालांकि इस हत्या में शामिल थे कि नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है.. लेकिन यह तय है कि मुकेश चंद्राकर की हत्या सुरेश के ही कहने पर की गई ..इसीलिए सुरेश ही इस जघन्य हत्या कांड का आरोपी  माना जा रहा है..हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया को विदा करने वाला सुरेश जल्द ही सलाखों के पीछे होगा..
आज मुकेश की हत्या की गूंज न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि देश की राजधानी दिल्ली में भी गूंज रही है. यदि मुकेश के  हत्यारो  को कड़ी सजा नहीं मिली तो मुकेश जैसे कई कलमकार और भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने वाले लोगों की इस तरह से सुरेश जैसे ठेकेदार हत्या करने से नहीं चूकेंगे…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button