Homeछत्तीसगढ़सुशांसुशासन तिहार: ताराशिव समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण,...

सुशांसुशासन तिहार: ताराशिव समाधान शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ निराकरण, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात

21 गांवों के लोगों ने लगाए आवेदन, 33 विभागों के स्टॉल में हुआ समस्याओं का समाधान

तिल्दा-नेवरा। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत तिल्दा ब्लॉक में 4 मई से 10 जून तक विभिन्न ग्रामों में जनसमस्या समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को ग्राम पंचायत ताराशिव में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के 21 गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी शिकायतें, समस्याएं और मांगें लेकर पहुंचे। शिविर में प्राप्त कई आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण किया गया। साथ ही शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा,तरशिव सरपंच पूर्णिमा वर्मा ,, जनपद सदस्य एवं विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद रहे।

जनपद सीईओ रविकुमार ने बतया  समाधान शिविर में पंचायत, ग्रामीण विकास, समाज कल्याण, राजस्व, शिक्षा, परिवहन, पुलिस, आबकारी, खाद्य विभाग सहित कुल 33 विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। 21 गांवों से पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं और मांगों को लेकर कुल 429 आवेदन जमा किए। इनमें से अधिकांश आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को संबंधित विभागों को भेजकर एक माह के भीतर समाधान का भरोसा दिया गया।  ग्राम पंचायत ताराशिव की सरपंच पूर्णिमा वर्मा ने भी गांव की विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। उन्होंने गांव में सोलर हाईमास्ट लाइट लगाने, बोर खनन कराने, धरसा रोड का डामरीकरण कराने, शासकीय भूमि को आबादी घोषित करने तथा तिल्दा-खरोरा मार्ग पर तरसी गांव के पोवार ब्लॉक निर्माण की मांग रखी।

शिविर में समाज कल्याण विभाग द्वारा जरूरतमंद हितग्राहियों को ट्राई साइकिल और छड़ी वितरित की गई। कृषि विभाग ने किसानों को स्वर्णा धान बीज प्रदान किए। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बीआरएलएम) के तहत महिला समूहों को लखपति दीदी प्रमाण पत्र दिए गए। वहीं हितग्राहियों को फुट बास्केट का वितरण भी किया गया।उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर एवं नए कनेक्शन प्रदान किए गए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को चाबी और प्रमाण पत्र सौंपे गए। शिविर में महिलाओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।पूरे शिविर में ग्रामीणों की भारी भीड़ और विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरण का उत्साह देखने को मिला।

शराब दुकान खोलने की मांग की जमकर चर्चा

तिल्दा ब्लॉक के ग्राम पंचायत ताराशिव में आयोजित सुशासन त्यौहार एवं समाधान शिविर में उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब ग्राम पंचायत ताराशिव की महिला सरपंच पूर्णिमा वर्मा ने गांव में शराब दुकान खोलने की मांग को लेकर आवेदन सौंप दिया। सरपंच की इस मांग ने पूरे शिविर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और इसकी जमकर चर्चा होती रही।हालांकि सरपंच पूर्णिमा वर्मा ने अपने आवेदन को लेकर स्पष्ट किया कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है। पुलिस और आबकारी विभाग को कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से उन्होंने शासन से अधिकृत शराब दुकान खोलने की मांग की है ताकि अवैध बिक्री पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि अधिकृत दुकान खुलने पर उसका समय निर्धारित रहेगा, जबकि वर्तमान में अवैध शराब बेचने वाले 24 घंटे शराब बेच रहे हैं, जिससे गांव का माहौल खराब हो रहा है.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments