Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

रजपुर के कुदरगढ़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर के जंगलों में आज एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका कल से लापता बताई जा रही थी, जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, सुबह गांव से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित जंगल में उसका शव फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।युवती अपने जीजा के साथ पिछले दो महीनों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। साथ में मृतिका की बहन भी रहती थी, हालांकि अभी तक आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है,

साली के साथ रंगरलियां मनाता था जीजा!

पंडरिया ब्लॉक के भेलिनदादर और रूखमीदादर गांवों के ग्रामीण शासन प्रशासन से नाराज है. वे कहते हैं कि नेता वोट मांगने तो आते हैं लेकिन पानी बिजली की उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं देता. यहां बसने वाले लोग झिरिया का पानी पीते हैं और ढिबरी जलाकर रात का अंधेरा काटते हैं.कबीरधाम जिला मुख्यालय से लगभग 90 किलोमीटर दूर पहाड़ी इलाकों में बसे इन गांवों में सैकड़ों की संख्या में बैगा जनजाति के लोग निवास करते हैं. ग्राम पंचायत कांदावानी का आश्रित गांव रूखमी दादर है. गांव की जनसंख्या 350 है. लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी है. पीने के पानी के लिए गांव की महिलाओं को हर रोज करीब 2 किलोमीटर पैदल चलकर पहाड़ से लगभग 100 फीट नीचे खाई में उतरना पड़ता है. जहां झिरिया (छोटा जलस्रोत) से वे बूंद बूंद पानी इकट्ठा करती है, फिर उसे सिर पर ढोकर घर तक ले जाती है.

100 फीट गहरी खाई में उतरकर पानी भरने को मजबूर बैगा

राजनादगाव में ‘पद्म श्री’ फुलबासन यादव के अपहरण,रायपुर में गोलीकांड और डबल मर्डर, खरोरा में एक करोड़ से अधिक राशि के लूट ने प्रदेश की पुलिसिंग पर सवाल उठा दिए हैं। पद्म श्री फुलबासन यादव के दिनदहाड़े उनके घर से अपहरण की कोशिश से पूरा प्रदेश सन्न है, चिंतित है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वयं फुलबासन यादव को फोन कर उनका हाल जाना, भरोसा दिया एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। इधर, विपक्ष के पास सरकार को घेरने का सीधा-सीधा मौका है। ताजा घटनाओं पर पूर्व CM भूपेश बघेल समेत कांग्रेसी नेताओं ने मौजूदा सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल बताया।विपक्ष के आरोप को खारिज करते हुए पलटवार किया कैबिनेट मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने मंत्रीजी ने दावा किया कि जहां-जहां क्राइम सामने आता है वहां- भी CM साय और गृहमंत्री के निर्देश पर प्रदेश में यूपी की तर्ज पर अपराधियों को ठिकाने पर बुलडोजर एक्शन भी होगा।

लूट, मर्डर..अपहरण.. क्राइम रेट पर मचा रण

ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के लिए आदिवासी सलाहकार परिषद के पदाधिकारियों की नियुक्ति की है, जिसमें 19 सदस्य और 30 विशेष सदस्य बनाए गए है। जारी आदेश के मुताबिक पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित नौ विधायकों को सदस्य बनाया गया है, जिसमें राज्यसभा सदस्य फूलों देवी नेताम भी शामिल है। साथ ही प्रदेश के पूर्व मंत्री कवासी लखमा, मोहन मरकाम, प्रेम सहाय सिंह टेकाम और अमरजीत भगत समेत कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ में ऑल इंडिया आदिवासी कांग्रेस की सूची जारी,

कोंडागांव जिले के पूसपाल गांव के पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया। बारातियों को लेकर जा रही एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में 8 अन्य लोग घायल हुए हैं।जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में सवार लोग एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पूसपाल के पहाड़ी मार्ग से गुजरते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया।घायलों में 4 बच्चे, 2 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला हॉस्पिटल कोंडागांव पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर है।

कोंडागांव में बारातियों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत

कोरबा के तुलसीनगर अटल आवास में रहने वाले रिजवान अंसारी के आतंक से स्थानीय लोग दहशत में हैं। बस्ती के लोगों ने रिजवान पर लगातार गुंडागर्दी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उसकी हरकतों से परेशान होकर बुधवार को बड़ी संख्या में पीड़ित और बस्ती के लोग कोतवाली थाना पहुंचे और उससे निजात दिलाने की मांग की।युवक का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक मकान की छत पर खड़ा है और लोगों से ईंट पर हमला कर रहा है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।लोगों का आरोप है कि रिजवान अंसारी घर में घुसकर चाकू दिखाकर मारपीट की धमकी देता है। वह कई बार चाकू लेकर मारने दौड़ जाता है और घरों के दरवाजों को लात मारकर तोड़ने की कोशिश करता है। आरोपी यह भी कहता है कि पुलिस उसकी जेब में है।

युवक का आतंक,घर में घुसकर चाकू से धमकी

बालोद “छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है…जहां एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना इतनी भयावह थी कि युवक का सिर और हाथ धड़ से अलग हो गया, जबकि युवती का शरीर कई हिस्सों में कट गया।देर रात दोनों रेलवे ट्रैक पर पहुंचे और पैसेंजर ट्रेन के सामने पटरी पर लेट गए…सुबह जब ट्रेन वहां से गुजरी तो दोनों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।”मामला बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक ग्राम कुम्हालोरी निवासी 23 वर्षीय जितेश्वर तारम और ग्राम साल्हे की रहने वाली 17 वर्षीय लीलेश्वरी उइके के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। मंगलवार शाम से नाबालिग लड़की लापता थी, जिसकी शिकायत परिजन थाने में दर्ज करा चुके थे।

बालोद में प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

रायपुर। राजधानी रायपुर में होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रही है। इसी बीच 10 मई को होने वाले मैच के लिए आज मुंबई इंडियंस की टीम रायपुर पहुंच गई है। रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्या कुमार यादव समेत टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे एयरपोर्ट से होटल के लिए रवाना हो गए है, एयरपोर्ट पर क्रिकेट फैंस का जमावड़ा है।आपको बता दें इस सीजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL 2026 के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच 10 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। इसके बाद 13 मई को रॉयल चैलेंजर बैंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगादोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

रोहित, हार्दिक समेत मुंबई की पूरी टीम पहुंची रायपुर

रायपुर-राजधानी रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित मोवा इलाके की पॉश कॉलोनी उषा प्राइड में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक बाउंसर ने अपनी ही दो सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस सनसनीखेज घटना में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, घटना में एक युवती की मौके मौत हो गई वहीं, जबकि दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोडा  इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। ये पूरा मामला पंडरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने  घरेलू विवाद के चलते गोली मारी है। घटना की सूचना मिलते ही DCP और पंडरी पुलिस के आलाधिकारी मौके पर है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।

जीजा ने सालियों पर की फायरिंग, दोनों की मौत

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 33 रन से हराकर IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में टॉप स्थान हासिल कर लिया। वहीं, पंजाब को इस सीजन में लगातार तीसरी हार झेलनी पड़ी।राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। इसके बाद हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 235 रन बनाए। जवाब में 236 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पंजाब की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 202 रन ही बना सकी। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासन और ईशान किशन ने अर्धशतक लगाए। क्लासन ने 43 बॉल पर 69 और ईशान ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 88 रन की साझेदारी हुई।क्लासन और नीतीश रेड्डी (29*) के बीच चौथे विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी हुई।

पंजाब की लगातार तीसरी हार:हैदराबाद 33 रन से जीती

कबीरधाम में आदिवासी बच्चों से जुड़ा बड़ा खुलासा हुआ है. यहां नाबालिग बैगा आदिवासी बच्चों को महज 5 से 6 हजार रुपये में बेचने की बात सामने आई है. चौंकाने वाली बात यह है कि इस घिनौने कृत्य में बच्चों के अपने ही माता-पिता शामिल है. इस बात ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है. पुलिस इस केस में आगे की कार्रवाई कर रही है.पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोगों द्वारा नाबालिग बच्चों को गांव से बाहर ले जाकर उनसे जबरन मजदूरी कराई जा रही है. सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक विशेष रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने 6 नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया.बताया जा रहा है कि इन बच्चों को बेहद कम कीमत पर खरीदा गया था और उनसे कठोर परिस्थितियों में मजदूरी कराई जा रही थी.

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments