Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सड़क हादसें में 4 लोगों की मौत हो गई है। रणवीरपुर चौकी क्षेत्र के बनियाश गांव के पास 2 मोटरसाइकिलों के बीच टक्कर हो गई। 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों में पिता और उसके 2 बच्चे भी शामिल हैं, जो बनराका गांव के रहने वाले थे। भाई दूज पर बहन के घर ग्राम डोंगरिया गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।दुर्घटना में एक बाइक पर सवार बेमेतरा जिले के भूपेंद्र कश्यप (40), उनकी बेटी ऋतु कश्यप (15) और बेटे पंकज कश्यप (12) की मौत हुई है। वहीं दूसरी बाइक (पल्सर) CG9JG2750 पर सवार भावेश सिन्हा (20), निवासी नवघटा, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम की भी जान चली गई।हादसे में पल्सर बाइक पर सवार तोमन मरावी (18) और भानुप्रताप सिंह (17), दोनों निवासी नवघटा घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही एंबुलेंस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।

कबीरधाम में 2 बाइकों में टक्कर, 4 की मौत:2 की हालत गंभीर

8 दिनों की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज गुरुवार (12 नवंबर) को रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस पेशी में सबसे अहम बात यह होगी कि CBI आगे की पूछताछ के लिए दोबारा रिमांड मांगती है या नहीं। अगर CBI रिमांड नहीं मांगती है तो ED अपने वारंट को लागू कराने के लिए कोर्ट में आवेदन पेश कर सकती है।पिछली सुनवाई के दौरान ED ने सौरभ को वारंट पर गिरफ्तार करने की मांग की थी। हालांकि, कोर्ट ने उस समय ED के आवेदन को प्रीमैच्योर यानी समय से पहले दाखिल बताया था। अब 12 नवंबर की पेशी में ED दोबारा आवेदन पेश करने की तैयारी में है।

महादेव सट्टा केस…सौरभ चंद्राकर की आज  रायपुर कोर्ट में पेशी

सऊदी अरब में बिना शादी बच्चा पैदा करने पर 40 साल की केन्याई महिला एस्तेर वांजा मुथोनी को 100 कोड़े मारने की सजा सुनाई गई है। वह पांच बच्चों की मां हैं। उन्होंने अगस्त 2025 में सऊदी अरब में एक बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद अस्पताल के कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी।पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और बाद में उनके खिलाफ केस चलाया। रियाद की एक अदालत ने अक्टूबर में उन्हें शादी के बाहर संबंध बनाने का दोषी ठहराया। मुथोनी एक साल से अपने छोटे बेटे अबूडी के साथ केन्या लौटने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन कानूनी कार्रवाई के चलते ऐसा नहीं कर पाईं।अब अदालत ने उन्हें 100 कोड़े मारने के साथ एक साल तक देश से बाहर रहने की सजा भी सुनाई है। अभी तक कोड़े मारने की सजा की तारीख तय होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

सऊदी- बिना शादी मां बनने पर 100 कोड़े की सजा:एक साल से बेटे के साथ देश में फंसी

मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ है. गोल्‍ड की कीमतों में गिरावट आई है, जो 150 रुपये टूटकर 140400 रुपये प्रति 10 ग्राम.के नीचे कारोबार कर रहा है. वहीं चांदी की कीमतों में 2426 रुपये की तेजी देखी गई है.एमसीएक्‍स पर 1 किलो चांदी का भाव 185002 रुपये है. हालांकि, दिन के कारोबार के दौरान चांदी की कीमत 5000 रुपये से ज्‍यादा चढ़ गई थी. वहीं सोने के दाम में.भी करीब 2000 रुपये की तेजी देखने को मिली थी. 4 नवंबर को एक हफ्ते पहले सोने की कीमत 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम था. जहां से देखा जाए तो करीब 3000 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना सस्‍ता हो चुका है. वहीचांदी की बात करें तो 1.87 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो अब घटकर 1.84 लाख रुपये प्रति किलो पर आ गई है.

अचानक सोना हुआ सस्‍ता, चांदी के दाम में भी बदलाव, जानिए नया भाव

मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. ‘अमूल’ ब्रांड नाम से दूध और दूध से बने उत्पादों की मार्केटिंग करने वाली गुजरात कोऑपरेट मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) ने 12 नवंबर 2026 से पूरे भारत में अपने प्रमुख दूध उत्पादों (पैकेट वाले दूध) की कीमतों में लगभग 4-5% की बढ़ोतरी की है.सबसे ज्यादा बिकने वाले ‘अमूल  ताज़ा’ टोन्ड मिल्क की कीमत में 2 रुपये प्रति लीटर (3.3% की बढ़ोतरी) और ‘अमूल गोल्ड’ मिल्क (जिसमें 6% फैट होता है) की कीमत. 4 रुपये प्रति लीटर (5.5% की बढ़ोतरी) की बढ़ोतरी हुई है. वहीं इससे ठीक पहले मदर डेयरी ने भी 2 से 4 रुपये प्रति लीटर दूध के दाम में बढ़ोतरी का ऐलान किया  था. ये बढ़ी हुई कीमतें कल से लागू होंगी.

मदर डेयरी के बाद Amul ने 4 रुपये तक बढ़ाए दूध के दाम,

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के बिल्हा ने पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही रायपुर और बिलासपुर ने भी बाजी मारी है। इस बड़ी उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण के अवॉर्ड प्रदान की। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव,  विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और संबंधित नगरीय निकाय के महापौरों एवं आयुक्तों ने राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किये। इस कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू भी मौजूद रहे।

स्वच्छता सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ ने रचा कीर्तिमान: बिल्हा देश में प्रथम

राजधानी रायपुर से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां कमल विहार (कौशल्या माता विहार) के सेक्टर-13 में एक युवक की हत्या कर दी गई है। युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का गहन मुआयना किया और अपनी प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान निरंजन पाल के रूप में की गई है। इस निर्मम घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस के आला अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक विशेष टीम भी मौके पर

रायपुर: कमल विहार में युवक की संदिग्ध मौत,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments