Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल के हॉस्टल की दूसरी मंजिल से 9वीं के एक छात्र ने छलांग लगा दी। इससे उसकी रीढ़ और पैर की हड्डी टूट गई। गंभीर हालत में उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।पिता का कहना है कि बेटा हॉस्टल में नहीं रहना चाहता था। वह वहां से भागकर अपनी बुआ के घर चला गया था, लेकिन स्कूल प्रबंधन उसे जबरन वापस हॉस्टल ले आया। उसे कमरे में बंद कर हाथ-पैर तोड़ने की धमकी दी गई थी।परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने स्कूल के असिस्टेंट डायरेक्टर, HR, हॉस्टल वार्डन और मार्केटिंग हेड के खिलाफ FIR दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र का रहने वाला छात्र सरगवां स्थित बिरला ओपन माइंड्स स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ता है। परिजनों ने उसे स्कूल के हॉस्टल में रखा था। दीपावली की छुट्टियां खत्म होने के बाद वह वापस हॉस्टल आया था।

बिरला स्कूल हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कूदा छात्र:रीढ़ की हड्डी टूटी,

छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। हादसे में भाई-बहन भवन सिंह (27) और प्रमिला (20) के साथ उसकी सहेली भूमिका (18) की मौत हो गई। ट्रक तीनों को करीब 200 मीटर तक घसीटता ले गया। हादसा  इमली गोलाई के पास हुआ। भवन सिंह और भूमिका की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल प्रमिला ने अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान दम तोड़ दिया। यह मामला मनेन्द्रगढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, ग्राम नगोई के भवन सिंह (27), अपनी बहन प्रमिला (20) और उसकी सहेली ग्राम बरबसपुर की भूमिका (18) को मंगलवार को बाइक से मनेन्द्रगढ़ अस्पताल में इलाज कराने के लिए आया था। इलाज के बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे।इसी दौरान सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में इमली गोलाई के पास उनकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को कुचला, 3 की मौत

प्रदेश के अलग-अलग जिलों में हुए भीषण सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी थी। पहला हादसा सतना जिले के सभापुर थाना क्षेत्र में हुआ है, यहां बिरसिंहपुर-कोटर मार्ग पर डोमहाई गांव के पास एक तेज रफ्तार कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार बाइक सवारों को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में बिजली का पोल भी टूट गया।वहीं दूसरा हादसा विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनई के पास हुई है, जहां बाइक में सवार दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दीपक और मनोज कुशवाह अपने रिश्तेदार के घर गंगा पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के दौरान दीपक और मनोज की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे बाइक सवार जिला अस्पताल में भर्ती है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच जारी है।

मध्य प्रदेश के सतना और  विदिशा  में हादसा 5 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी में प्रार्थना सभा का हिंदू संगठन विरोध कर रहा था, तभी सिहावा टीआई चक्रधर बाग के गाली-गलौज देने का वीडियो सामने आया है। इसका विरोध करने पर पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं के बीच बहस हो गई।इस दौरान SI गणेश खुटे वीडियो में यह कह रहे हैं कि, राज्य सरकार के आदेश के मुताबिक हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा दी जाएगी। इस मामले में हिंदू संगठनों ने पुलिस प्रशासन से जांच और कार्रवाई की मांग की है।एसपी भावना पांडेय ने मामले पर संज्ञान लेते हुए कहा कि, प्रार्थना सभा को संरक्षण देने वाली बात नहीं है। पुलिस सभी जगह जाकर कानून और सुरक्षा व्यवस्था देखती है, जिससे किसी तरह की अशांति न हो। इस पूरे मामले की जांच कराई जाएगी।

SI बोला-हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देना सरकार का आदेश

रायपुर में करोड़ों रुपए की ठगी के आरोपी और कारोबारी दीपक टंडन की पुलिस रिमांड सोमवार को 2 दिन के लिए बढ़ा दी गई। जांच के दौरान पुलिस 23 नवंबर की रात दीपक टंडन को लेकर तेलीबांधा स्थित उसके होटल वेलकम श्री पहुंची।तलाशी में यहां लेडीज अंडरगारमेंट्स, शराब की बोतलें, कंडोम और सिगरेट के पैकेट मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, होटल करीब 6 महीने से बंद था। इसके बावजूद कमरों में ये चीजें मिलीं। होटल के अंदर संचालित स्पा से भी कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए हैं। पुलिस संदिग्ध गतिविधियों के एंगल से भी जांच कर रही है।पुलिस अब कस्टमर की डायरियों में दर्ज नामों, मोबाइल नंबरों और लेनदेन की जानकारी खंगाल रही है। इसके जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन शामिल था और ठगी की रकम किन लोगों तक पहुंची।इस दौरान होटल के अंदर संचालित स्पा की तलाशी ली गई। यहां से लेडीज अंडरगारमेंट्स, शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरी, मोबाइल नंबर और दूसरे दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

टंडन के होटल में अंडरगारमेंट-कंडोम और शराब की बोतलें मिलीं
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments