Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

सुपर फास्ट ,छत्तीसगढ़ के देश विदेश की खबरे

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्कूली बच्चों का नशा करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामला पाली ब्लॉक स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोरबी धतूरा का है।वीडियो में कक्षा 9वीं की 2 लड़कियां शराब पीने के बाद बीड़ी पीती और गाली-गलौज करती नजर आ रही हैं। वहीं, 5 लड़के स्कूल यूनिफॉर्म में गांजा पीते दिख रहे हैं। लड़कियों ने खुद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था।बताया जा रहा है कि सभी बच्चे आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन ने सभी 7 बच्चों को टीसी देने के लिए नोटिस जारी किया है।वायरल वीडियो में एक लड़की ने कहा, ‘हेलो गाइज, हम स्कूल से भागकर आ गए हैं। मेरी साथी ने ज्यादा नशा किया है, मैंने थोड़ा कम नशा किया है। पूरा गांव और स्कूल जानता है कि हम सिगरेट पीते हैं।’

स्कूल बंक कर बीड़ी पीती दिखीं 9th की लड़कियां:कहा- पूरा गांव जानता है हम नशा करते

रायपुर में नवजात बच्चों की खरीद-बिक्री मामले में पुलिस ने डॉक्टर सहित 3 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें डॉ. खिर सिंधु महानंद, नर्सिंग ऑफिसर प्रकाश कुमार कौरव और लेन-देन संभालने वाला अश्वनी शर्मा शामिल हैं।पहले 3 महिला आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस तरह अब तक कुल 6 आरोपी पकड़े गए हैं। जांच में 2026 में 3 डिलीवरी और 26 जन्म प्रमाण पत्र जारी होने की जानकारी सामने आई है।गिरोह आर्थिक रूप से कमजोर और अविवाहित गर्भवती महिलाओं को टारगेट करता था। नवजात बच्चों की जाति और धर्म बताकर 5 से 10 लाख रुपए में सौदा किया जाता था

जाति-धर्म बताकर 5-10 लाख में बेचते थे बच्चे

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के संस्थापक और जोहार छत्तीसगढ़िया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हेट स्पीच से जुड़े 14 आपराधिक मामलों में उन्हें नियमित जमानत दे दी।इसके साथ ही रायपुर जिले से बाहर रहने से संबंधित शर्त भी हटा दी गई है। ये सभी मामले वीआईपी चौक पर छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की घटना को लेकर दिए गए उनके बयान से संबंधित हैं।इससे पहले बिलासपुर हाईकोर्ट ने 9 अप्रैल 2026 को अमित बघेल को इन 14 मामलों में तीन महीने की अस्थायी जमानत दी थी। हालांकि, बलौदाबाजार आगजनी कांड से जुड़े अन्य मामलों में जेल में बंद होने के कारण उन्हें 22 जुलाई को रायपुर सेंट्रल जेल से रिहा किया गया था। उनकी अस्थायी जमानत की अवधि 22 अक्टूबर को खत्म हो गई थी।

अमित बघेल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत:हेट स्पीच के 14 मामलों में राहत मिली

छत्तीसगढ़ सरकार द्वरा  भारतीय प्रशासनिक सेवा के चार सीनियर अफसरों को पदोन्नति दी गई है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक दो अफसरों को अपर मुख्य सचिव यानी एसीएस और दो अधिकारियों को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है।जारी आदेश के मुताबिक़ 1997 बैच के IAS अधिकारी सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक को अपेक्स वेतनमान में पदोन्नति दी गई है। इसी तरह सुबोध कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव के साथ अतिरिक्त प्रभार के तहत अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके अलावा वे ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के अध्यक्ष और नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। सरकार ने निहारिका बारिक को गृह एवं जेल विभाग के प्रमुख सचिव से पदोन्नत कर अपर मुख्य सचिव, गृह एवं जेल विभाग बनाया गया है।दूसरे आदेश के तहत 2002 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. रोहित यादव और डॉ. कमलप्रीत सिंह को प्रमुख सचिव के पद पर प्रमोशन दिया गया है। डॉ. रोहित यादव को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के साथ जनसंपर्क विभाग के अतिरिक्त प्रभार और पेंशन निराकरण समिति के अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह, डॉ. कमलप्रीत सिंह को स्कूल शिक्षा विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

छत्तीसगढ़ में सीनियर IAS अफसरों का प्रमोशन, CM के विशेष सचिव सुबोध कुमार सिंह बने ACS,

राजस्थान के बर्डोद में पत्नी और उसके प्रेमी पर पति की हत्या की साजिश रचने का आरोप है. हत्या को सड़क हादसा दिखाकर बीमा क्लेम लेने की योजना थी. 60 CCTVकैमरों की फुटेज से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. जिले के बर्डोद में करीब एक सप्ताह पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी ने अपनेप्रेमी के साथ मिलकर कराई थी. हत्या के पीछे पत्नी के प्रेम संबंधों को वजह बताया जा रहा है. इतना ही नहीं, आरोपियों ने हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की.साजिश भी रची थी, ताकि मृतक की मौत के बाद बीमा क्लेम की रकम हासिल की जा सके.

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई पति की हत्या, सड़क हादसा दिखाकर बीमा क्लेम लेने की थी साजिश,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments