छत्तीसगढ़ में यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम होने की सूचना झूठी निकली। रेलवे पुलिस ने ऐसी सूचना देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है।दरअसल गुरुवार दोपहर राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही एक यात्री लोको पायलट के पास पहुंचा और ट्रेन में बम होने की बात कहते हुए दावा किया कि उसे फटने में केवल 10 मिनट का समय बचा है।यह सुनकर लोको पायलट घबरा गए। उन्होंने तत्काल रेलवे स्टाफ और स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों के साथ RPF, GRP, स्थानीय पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंच गईं।यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए ट्रेन को स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा टीमों ने ट्रेन की सभी बोगियों की जांच की। करीब दो घंटे तक चली जांच में कोई बम या संदिग्ध विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया।
यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस में बम की सूचना झूठी निकली
छत्तीसगढ़ के सरगुजा में दिवाली पर 2 साल के आदित्य ने खेलते समय लहसुन (पॉप-पॉप) पटाखा मुंह में रखकर चबा लिया। पटाखा अंदर ही फटने से उसके मसूड़े में चोट लगी और खून बहने लगा।परिजन उसे पहले सीतापुर अस्पताल ले गए, फिर अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने खून भी चढ़ाया, लेकिन ब्लीडिंग नहीं रुकी।गुरुवार सुबह इलाज के दौरान आदित्य की मौत हो गई। डॉक्टरों ने ज्यादा खून बहने को मौत की वजह बताया है। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र का है।इंद्रजीत मांझी बनेया गांव के रहने वाला है और पेशे से किसान है। वह दिवाली पर घर के बच्चों के लिए लहसुन पटाखे लेकर आया था।यह पटाखा जमीन पर पटकने से फूटता है। दिवाली पर बच्चे पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान इंद्रजीत का बेटा आदित्य पटाखे के एक पैकेट से खेल रहा था।
पॉप-पॉप पटाखा चबाने से 2 साल के बच्चे की मौत
बिलासपुर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए 229 पटवारियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने सभी 229 पटवारियों की हड़ताल अवधि को ब्रेक इन सर्विस घोषित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, 8 पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि एक पटवारी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है। इसके अलावा, ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ के सिद्धांत के तहत 102 पटवारियों का वेतन रोक दिया गया है। बता दें कि जिले के पटवारी 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने यह कार्रवाई की है।
229 पटवारियों की हड़ताल अवधि ब्रेक इन सर्विस घोषित
तिल्दा-नेवरा। धरसीवा-तिल्दा मार्ग पर कपगांव के पास हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण सड़क पर चलना भी असुरक्षित हो गया है।हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसों पर रोक लगाना मुश्किल होगा।
तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम
दुर्ग के खुर्सीपार पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टा बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 12.06 ग्राम चिट्टा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2 लाख 41 हजार 300 रुपए बताई गई है।इसके अलावा तीन मोबाइल फोन, 16 हजार 100 रुपए नकद और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक स्कूटी भी जब्त की गई है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत 3 लाख 97 हजार 400 रुपए है।पुलिस के मुताबिक, खुर्सीपार के ट्रांसपोर्ट रोड पर नहर किनारे शिव मंदिर के पास कुछ लोगों के चिट्टा बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर वहां मौजूद लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने तीनों को पकड़ लिया।
दुर्ग में चिट्टा बेचने वाले तीन गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बेटे ने अपने बुजुर्ग पिता को जलाने की कोशिश की। आरोपी ने पहले लोहे के हथियार से पिता पर जानलेवा हमला किया। इसके बाद उसने शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे बुजुर्ग को बेटी ने अस्पताल में भर्ती कराया। वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी बेटा मौके से फरार है।जानकारी के अनुसार, ग्राम सेलर निवासी विश्राम केंवट घर में अकेले रहते थे। उनकी उम्र 76 वर्ष है। अधिक उम्र होने के कारण उन्हें खेती और रोजमर्रा के कामों में दिक्कत होती थी।अपनी देखभाल और खेती का काम संभालने के लिए उन्होंने बेटी को साथ रखा था। उनकी बेटी दुरपति बाई अपने परिवार के साथ पिता के घर पर ही रह रही थी।
बिलासपुर में बेटे की हैवानियत, पिता पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के कुनकुरी-तपकरा मार्ग पर केरसई के पास सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हैं। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुकान का प्लेटफॉर्म तोड़ते हुए पेड़ से जा भिड़ी।हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें कार बाइक को टक्कर मारती दिखाई दे रही है। हादसे के बाद कार पेड़ पर लटक गई। कार सवार परिवार छठ मनाने बिहार जा रहा था, जबकि बाइक सवार राजमिस्त्री के काम से जा रहे थे। घटना ऊपरकछार पुलिस चौकी क्षेत्र की है।
बाइक को टक्कर मार पेड़ पर लटकी कार…2 की मौत
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में पत्नी की हत्या करने के बाद उसे हादसा बताने की कोशिश करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया था कि उसकी पत्नी नाले में गिर गई थी, जिससे उसे अंदरूनी चोट आई और बाद में उसकी मौत हो गई।लेकिन पीएम रिपोर्ट की जांच में सामने आया कि महिला की मौत नाले में गिरने से नहीं, बल्कि पिटाई के कारण आई गंभीर चोटों से हुई थी।पूछताछ में पता चला कि पत्नी को जल्दी चलने कहने पर दोनों के बीच लड़ाई हो गई थी। पत्नी ने उसे अपशब्द कहे थे, इसलिए गुस्से में आकर उसने पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई।खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या और सबूत छिपाने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी ने अपशब्द कहे तो पीट-पीटकर मार डाला
गुजरात के सूरत शहर में एक चलती लग्जरी बस से 3 साल का बच्चा गेट से नीचे गिर गया। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ और अलर्टनेस से उसकी जान बच गई। बस में मां फोन पर बात करने में व्यस्त थी, तभी यह घटना हुई।बच्चा खेलते-खेलते गेट तक आ गया था। घटना बस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसा 7 नवंबर का है, जिसका फुटेज अब सामने आया है।एक प्राइवेट लग्जरी बस सौराष्ट्र के राजकोट से सूरत आ रही थी। एक महिला अपने 3 साल के बेटे और 8 साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला मोबाइल फोन पर बात करने में इतनी मशगूल हो गई कि उसका ध्यान बेटे से पूरी तरह हट गया। बच्चा एक सीट से दूसरी सीट पर होते हुए ड्राइवर के केबिन तक आ पहुंचा।तभी बस चालक की नजर बच्चे पर पड़ी। उसने बच्चे की ओर हाथ बढ़ाया। लेकिन एक हाथ में बस का स्टीयरिंग होने के कारण चालक बच्चे तक नहीं पहुंच पाया। इतना ही नहीं, चालक ने बच्चे की ओर हाथ बढ़ाते हुए जोर-जोर से चिल्लाया भी।फिर भी, महिला समेत बस में बैठे किसी भी यात्री ने उसकी आवाज नहीं सुनी। ड्राइवर के हाथ बढ़ाने के दो सेकंड के भीतर ही बच्चा बस के दरवाजे के पास वाली सीट से अपना संतुलन खो बैठा और बस से गिरकर सड़क पर जा गिरा।

