Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में...

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे जो सुर्खियों में रही

लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास समाप्त हुआ। रायपुर,भिलाई ,दुर्ग और बिलासपुर  समेत कई शहरों में नदी और तालाब के घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। लोग सुबह से ही घाटों पर पहुंचने लगे थे। कई लोगों ने घरों की छतों पर भी छठ पूजा की।सुबह 4 बजे से ही छठ घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। सभी व्रती पूजा की सामग्री लेकर घाट पहुंच रहे थे। इससे पहले सोमवार  को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था।रायपुर के महादेव घाट पर छठी मैया की पूजा की गई।भिलाई में छठ घाट पर बड़ी संख्या में महिलाएं सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पहुंची। इस दौरान विधि विधान से पूजा अराधना की गई
छत्तीसगढ़ में छठ घाटों पर डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने पूजा अर्चना की। - Dainik Bhaskar
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व छठ का समापन,

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बदमाशों ने राहगीरों को जमकर पीटा। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपियों ने डर फैलाने, शराब और पैसों के लिए वारदात को अंजाम दिया। खुद को इलाके का डॉन बताते थे। मामला फिंगेश्वर और राजिम थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के मुताबिक मारपीट करने वाले आरोपी गरियाबंद जिले के हैं। अय्याशी के लिए लूटपाट और मारपीट करते थे। बाइक सवारों को टारगेट करते थे। थप्पड़ मारते वीडियो वायरल हुआ है। फिंगेश्वर पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर जुलूस निकाला। इस दौरान बदमाश ‘लूट करना पाप है, कानून हमारा बाप है’ कहते दिखे।

दारू-मुर्गा खाने बनाया लुटेरा गैंग…राहगीरों को पीटने का VIDEO

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में युवती की अधजली लाश मिलने में मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। युवती की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही की थी। उसने चाकू और डंडा मारकर युवती को मौत के घाट उतारा था। वारदात के बाद लाश को पैरावट में डालकर आग के हवाले किया था। फिलहाल पुलिस युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बीतें दिनों कोतवाली थाना क्षेत्र के चारोटी गांव में युवती की अधजली लाश मिली थी। जांच में खुलासा हुआ कि यह हत्या उसके पूर्व प्रेमी ने की थी। आरोपी ने चाकू और डंडे से हमला कर युवती की हत्या की और फिर उसकी लाश को पैरावट में डालकर आग के हवाले कर दिया।

महिलाओं के जैसे कपड़े पहनता था युवक,

लरामपुर जिले में ललिया थाना क्षेत्र के मदरहवा गांव में एक बैलगाड़ी के बेकाबू होकर तालाब में पलट जाने से पिता-पुत्र की डूबने से मौत हो गई। एक प्रशासनिक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।उपजिलाधिकारी (एसडीएम) हेमंत गुप्ता ने बताया कि मदरहवा गांव निवासी शाहजराम (60) अपने पुत्र भोलाराम उर्फ दीपक के साथ बैलगाड़ी से मवेशियों को खिलाने वाला चारा लाने गए थे और लौटते समय गांव के पास स्थित एक तालाब के किनारे रास्ता संकरा होने के कारण बैलगाड़ी अचानक बेकाबू होकर गहरे तालाब में पलट गई।उन्होंने बताया कि इससे पहले गांव वालों की मदद से उन्हें बचाया जाता, पिता-पुत्र दोनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई।

बलरामपुर में बैलगाड़ी के तालाब में पलट जाने से पिता-पुत्र मौत

राजनांदगांव शहर के रेवाड़ीह चौक स्थित एक निजी होटल में युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।पुलिस के अनुसार निजी होटल के कमरा नंबर 306 में आज सुबह एक युवक की लाश मिली। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम देवांगन निवासी अंबागढ़ चौकी के रूप में हुई है। बताया गया है कि शुभम कल होटल में ठहरा हुआ था। आज सुबह जब उसके कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला, तो होटल प्रबंधन ने किसी अनहोनी की आशंका में स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

 युवक ने होटल के कमरे में लगाई फांसी!सुसाइड नोट भी बरामद

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका ED की स्पेशल कोर्ट ने सोमवार को खारिज कर दी। चैतन्य बघेल को रायपुर केंद्रीय जेल में ही रहना होगा। चैतन्य बघेल की ओर से यह पहली जमानत याचिका थी।24 अक्टूबर को हुई सुनवाई के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था, जिसे अब सुनाया गया है। ED की स्पेशल कोर्ट ने कहा कि चैतन्य बघेल की रिहाई से जांच प्रभावित हो सकती है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।चैतन्य बघेल ने इससे पहले हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी थी, लेकिन किसी भी स्तर पर राहत नहीं मिल सकी।

शराब घोटाला….भूपेश के बेटे को नहीं मिली बेल

छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में अब बिहार की तर्ज पर विशेष इंटेंसिव रिवीजन (SIR) सर्वे होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि आज रात से ही वोटर लिस्ट फ्रीज हो जाएगी।SIR आज 28 अक्टूबर से शुरू हो जाएगा। इस प्रोसेस में वोटर लिस्ट का अपडेशन होगा। नए वोटरों के नाम जोड़े जाएंगे और वोटर लिस्ट में सामने आने वाली गलतियों को सुधारा जाएगा। BLO हर घर में तीन बार जाएंगे। जरूरत पड़ने पर दस्तावेज मांगे जाएंगे, फिर मिलान किया जाएगा।SIR सर्वे के तहत राज्य निर्वाचन आयुक्त के निर्देश पर प्रदेश के कलेक्टर्स ने टॉप-टेबल एक्सरसाइज (पुरानी और वर्तमान लिस्ट का मिलान) प्रक्रिया पहले कराई है।

छत्तीसगढ़ में बिहार की तरह होगा SIR सर्वे:

बीजापुर जिले के भैरमगढ़ इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार भाकपा माओवादी संगठन का शीर्ष नेता कमलू जल्द ही आत्मसमर्पण कर सकता हैं। बताया जा रहा है कि कमलू लंबे समय से नक्सल संगठन में DVCM (डिवीजनल कमेटी मेंबर) के पद पर सक्रिय था और करीब 25 से 30 वर्षों से माओवादी गतिविधियों में जुड़ा हुआ है।सूत्रों का कहना है कि कमलू ने हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने की इच्छा जताई है। यदि यह आत्मसमर्पण होता है, तो बीजापुर में माओवादी मोर्चे पर यह एक बड़ी सफलता मानी जाएगी। प्रशासन ने फिलहाल आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए हैं।

नक्‍सली संगठन को लग सकता है एक और बड़ा झटका

रायपुर: पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सियासत शुरू हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर फाइव स्टार सुविधाएं जुटाने के लिए तामझाम में करोड़ों रुपये साय सरकार फूंक रही है। लेकिन साय सरकार राज्य के गरीबों को सरकार अस्पताल में इलाज और मुफ्त जांच तक नहीं करवा पा रही है। मुफ्त जांच की जो सुविधाएं पूर्ववर्ती सरकार ने सरकारी अस्पतालो में शुरू किया था साय सरकार ने बंद कर दिया है।दीपक बैज ने कहा कि गरीबों के इलाज का प्रदेश का सबसे बड़ा सहारा है मेडिकल कॉलेज लेकिन सरकार की लापरवाही और अकर्मण्यता के कारण मेकाहारा में पिछले कुछ दिनों से मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा।

।गरीबो का इलाज नही करा पा रही है सर्कार :दीपक बैज

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments