छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही मनीष यात्री बस भैरमगढ़ के पास बांगापाल में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौतकी खबर सामने आई है , जबकि करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना नेलसनार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों को तत्काल , भैरमगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।हादसे में मृतकों की संख्या और घायलों की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
बीजापुर से रायपुर-दुर्ग जा रही बस पलटी,पांच की मौत
महासमुंद। छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 88 किलो गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 44 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने गांजे के अलावा 7 मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तस्करों को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
महासमुंद में 44 लाख का गांजा जब्त, 6 तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडा का उनके पैतृक गांव भेंडरा में अंतिम संस्कार किया गया। यह अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ संपन्न हुआ। 78 वर्षीय कोर्सेवाडा का निधन हैदराबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान हुआ था।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विशेष रूप से अंतिम संस्कार में शामिल हुए। उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को ढाढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने अंतिम यात्रा में पार्थिव देह को कंधा भी दिया। दिवंगत विधायक की अंतिम यात्रा में शासन और संगठन के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, मंत्री दयाल दास बघेल और कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब भी उपस्थित थे। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, सांसद विजय बघेल और सांसद भोजराज नाग ने भी श्रद्धांजलि दी।
भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाडाको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई
छत्तीसगढ़ में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। हड़ताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है। इस कार्रवाई से पटवारी संघ में नाराजगी बढ़ने की संभावना है।प्रदेश में पटवारी 13 अक्टूबर से पीवी (PV) ऐप की तकनीकी समस्याओं, विभागीय कार्रवाई और लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। पटवारियों की प्रमुख मांगों में वेतन विसंगति दूर करना, पदोन्नति और डिजिटल फसल सत्यापन की व्यावहारिक दिक्कतों का समाधान शामिल है।कार्रवाई के पहले उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने पटवारियों से हड़ताल समाप्त कर काम पर लौटने की अपील की।हड़ताल के चलते फसल गिरदावरी, नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
छत्तीसगढ़:पटवारी हड़ताल पर सरकार का बड़ा एक्शन, प्रदेश अध्यक्ष निलंबित
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले जमीन के अंदर छिपाकर रखे गए 21 लाख रुपए के नकद डंप को निकालने पहुंचे दो महिला सरेंडर नक्सलियों समेत तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, यह रकम नक्सली संगठन ने ठेकेदारों और आम नागरिकों को डराकर अवैध वसूली के जरिए जुटाई थी।मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के राजाडेरा जंगल का है। गिरफ्तार दोनों महिलाओं ने शासन की पुनर्वास नीति के तहत सरेंडर किया था। पुलिस का कहना है कि इसके बावजूद वे नक्सली संगठन के लिए छिपाई गई रकम निकालने की योजना बना रही थीं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह रकम नक्सली चलपति ने 2024 में छिपाए थे।
सरेंडर महिला नक्सली जमीन में गड़ा 21 लाख निकालते पकड़ाईं
दीपावली और छठ पर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है। इनमें गोंदिया-पटना के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 3-3 फेरे लगाएगी।वहीं, दुर्ग से दिल्ली जंक्शन के लिए एक तरफा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से त्योहार के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा सुविधा और कंफर्म बर्थ मिल सकेगी।गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-पटना पूजा स्पेशल ट्रेन 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को गोंदिया से दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:30 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08896 पटना-गोंदिया पूजा स्पेशल ट्रेन 7 से 21 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को पटना से शाम 6:10 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 3 बजे गोंदिया पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के 3-3 फेरे होंगे।

