Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

कमोडिटी मार्केट में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है. अचानक से चांदी 10 हजार रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो चुकी है, जबकि सोने की कीमतों में भी 4000 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट आई है. सोने-चांदी में इस बड़ी गिरावट के पीछे मुनाफावसूली का हावी होना माना जा रहा है.रात 8 बजे MCX पर दिसंबर फ्यूचर सिल्‍वर 10 हजार रुपये या करीब 5 फीसदी गिरकर 1.79 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई.वहीं सोने की कीमत 3 फीसदी या 4200 रूपए टूटकर 1,38,250 रुपये पर आ गई. इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. गोल्‍ड 2.79 फीसदी टूटकर 3,921.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गया. जबकि चांदी 5.12 फीसदी गिरकर 49.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी.

झटके में ₹10,000 सस्‍ती हुई चांदी, सोना भी क्रैश,

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर खुर्सीपार पुलिस द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में जब्त की गई 4 करोड़ रुपए की भारी-भरकम नकदी को वापस पाने की कारोबारी की कोशिशों को अदालत से झटका लगा है। नकदी पर अपना दावा करते हुए कारोबारी कमलेश आर. शाह ने दुर्ग न्यायालय में याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उनके दोनों आवेदन खारिज कर दिए हैं।न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अंजली सिंह की अदालत में आवेदक की ओर से जब्त रकम को सुपुर्दनामे पर वापस दिलाने और जब्ती रोकने संबंधी आवेदनों पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि जब्त की गई रकम को लेकर आयकर विभाग ने जांच शुरू कर दी है।उल्लेखनीय है कि रायपुर-दुर्ग मुख्य मार्ग पर खुर्सीपार पुलिस ने जांच के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में 4 करोड़ रुपए की यह भारी-भरकम नकदी जब्त की थी। इसके बाद से ही रकम को लेकर कानूनी प्रक्रिया चल रही है

4 करोड़ वापस लेने कारोबारी ने दुर्ग में लगाई अर्जी:खारिज

ई-रिक्शा खरीदकर परिवार का पेट पालने की चाह में एक पिता ने अपने ही 8 महीने के बेटे का 1.80 लाख रुपये में सौदा कर दिया. दो दलालों ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर मासूम को छह बेटियों की मां और उसके पति को बिकवा दिया. बाद में पिता को अपनी गलती का अहसास हुआ तो पुलिस के पास पहुंचा.  इंसानियत को झकझोर देने वाला यह मामला  उत्तर प्रदेश के बिजनौर का है .यहां एक पिता ने कथित तौर पर अपने ही आठ महीने के बेटे का 1 लाख 80 हजार रुपये में सौदा कर दिया. दो दलालों ने उसकी आर्थिक मजबूरी का फायदा उठाकर बच्चे को एक दंपती के हाथों बिकवा दिया .हालांकि, बाद में पिता को अपनी गलती का अहसास हुआ और उसने पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने मासूम को सकुशल बरामद कर लिया है.

6 बेटियों की मां को चाहिए था बेटा, 1.80 लाख में खरीद लिया

छत्तीसगढ़ सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी को अधिक आसान बनाने के लिये बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश के किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय न करनी पड़े और कम समय में वो अपनी उपज का विक्रय कर सकें। इसके लिये राज्य सरकार ने प्रदेश में 360 नए धान उपार्जन केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही प्रदेश में धान उपार्जन केंद्रों की संख्या 2,740 से बढ़कर 3,100 हो गई है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि अन्नदाता किसानों की मेहनत का सम्मान और उनकी सुविधाओं का विस्तार राज्य सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। धान खरीदी की प्रक्रिया में किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

रायपुर: किसान हित में साय सरकार का बड़ा फैसला

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में झोलाछाप डॉक्टर ने इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ। महिला अपने पति के साथ सिरदर्द और पेट दर्द की शिकायत लेकर क्लीनिक पहुंची थी। इस दौरान डॉक्टर ने उसके पति को बाहर इंतजार करने के लिए कहा और महिला के साथ अश्लील हरकत की।मामला बाराद्वार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।पुलिस के मुताबिक बाराद्वार थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में डॉक्टर प्रदीप देवांगन (45) अपने घर में ही क्लीनिक चलाता था।पीड़िता सुबह से सिरदर्द से परेशान थी। शाम करीब 7 बजे पति उसे इलाज के लिए उसी क्लीनिक लेकर पहुंचा।महिला का आरोप है कि वहां डॉक्टर ने उसके पति को पर्दे की आड़ में बाहर बैठने के लिए कहा।इलाज के बहाने महिला के प्राइवेट पार्ट को छुआ।

जांच के बहाने महिला का प्राइवेट पार्ट छुआ:इलाज कराने पहुंची थी

सूरजपुर। जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोयले से लोड एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है

सूरजपुर में : कोयला लोड ट्रक ने दंपति को कुचला, मौके पर मौत

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments