Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

रायगढ़ जिले में शरद पूर्णिमा के दिन मानकेश्वरी देवी मंदिर में बैगा ने बकरों की बलि देकर उनका खून पीया। यहां मौजूद श्रद्धालुओं के मुताबिक, इस दिन बैगा के शरीर में देवी आतीं हैं और वो बलि दिए गए बकरों का खून पीती हैं। बलि की ये परंपरा करीब 500 साल से चली आ रही है।जिला मुख्यालय से करीब 27 किमी दूर करमागढ़ में विराजी मां मानकेश्वरी देवी रायगढ़ राजघराने की कुल देवी हैं। शरद पूर्णिमा के दिन दोपहर बाद यहां बलि पूजा शुरू हुई।  जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे।श्रद्धालुओं के मुताबिक जिनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं, वे यहां बकरा और नारियल लाकर चढ़ाते हैं। ग्रामीणों की माने तो पहले 150 से 200 बकरों की बलि दी जाती थी, लेकिन कोरोना काल के बाद से इनकी संख्या करीब 100 तक हो गई है।

बकरों की बलि देकर बैगा पी गया खून..

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी के एसपी वाईपी सिंह और उनके बेटे का दशहरे में शस्त्र पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वायरल वीडियो को शेयर कर सरकार से सवाल पूछे हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा, कानून के रखवाले ही जब कानून की धज्जियां उड़ाएंगे तो जनता की रक्षा कौन करेगा?बघेल ने यह भी पूछा कि एसपी के बेटे को फायरिंग करने का अधिकार किस आधार पर दिया गया और अब तक आर्म्स एक्ट के तहत क्या कार्रवाई हुई है। वहीं, कांग्रेस विधायक इंद्रशाह मंडावी ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री, डीजीपी और रेंज आईजी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।वहीं, राजनांदगांव रेंज के आईजी अजय यादव का कहना है कि यह वीडियो हाल का नहीं, बल्कि पुराना है। उनके मुताबिक, दशहरा पर पुलिस विभाग में शस्त्र पूजा के दौरान हर्ष फायरिंग की परंपरा रही है।

मोहला-मानपुर SP के बेटे की हर्ष फायरिंग का VIDEO वायरल

उत्तर प्रदेश के बांदा जिला अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक हाथ में जिंदा सांप लेकर इलाज कराने पहुंच गया. युवक को इस हालत में देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. अस्पताल में मौजूद मेडिकल स्टाफ भी सांप को देखकर सतर्क हो गया. सांप के काटने की बात बताने वाले युवक के हाथ में जिंदा सांप होने के कारण इलाज शुरू करने से पहले उसे समझाने की कोशिश की गई. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के क्योटरा का है. जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम एक युवक को सांप ने काट लिया था. इसके बाद वह सांप को हाथ में लेकर जिला अस्पताल पहुंच गया. युवक को सांप के साथ देखकर अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई. हर कोई इसजीबोगरीब घटना को देखकर हैरान था.

जिस सांप ने डसा, उसे ही हाथ में लेकर अस्पताल पहुंचा युवक

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी अगला चुनाव छत्तीसगढ़ से लड़ने वाली हैं। अंबिकापुर स्थित राजीव भवन में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा को राज्य में इस बार अपनी जीत की संभावना नजर नहीं आ रही है, इसी कारण स्मृति ईरानी को यहां आगे किया जा रहा है।स्मृति ईरानी को दो राज्यों का प्रभार मिलने के सवाल पर सिंहदेव ने इसे भाजपा का अंदरूनी मामला बताया। इसके साथ ही उन्होंने स्मृति ईरानी से सवाल पूछा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ते समय शक्कर का भाव क्या था और आज उनकी पार्टी की सरकार ने इसका भाव कहां पहुंचा दिया है।

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ से लड़ेंगी चुनाव… पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव

असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में शख्स ने फायरिंग कर दी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है।घटना बोरा सर्विस एरिया में स्थित बिलास इन होटल में हुई। घटना के बाद के वीडियो सामने आए हैं। इसमें रिसेप्शन के पास लोगों के शव पड़े हैं।शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हमलावरों ने छह लोगों के एक ग्रुप पर गोलीबारी की। इसमें दो महिलाएं भी थीं। कुछ घायलों के होटल कर्मचारी होने की बात भी सामने आई है।गुवाहाटी के पुलिस आयुक्त पार्थ सारथी महंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अभी तक हमले के पीछे की वजह, मृतकों की पहचान और संदिग्धों के बारे में विश्वसनीय रिपोर्टों में स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

गुवाहाटी के होटल में शूटआउट, 4 की मौत:इनमें एक महिला,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नंदौरी गांव में बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। महिलाओं की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ में मौजूद लोगों ने महिलाओं के बाल-खींचें। उन्हें लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा।ग्रामीणों का कहना है कि महिलाएं ऑटो से गांव पहुंची थीं। बच्चा चोरी के शक में उन्हें पकड़ा गया था। ग्रामीणों ने बताया कि महिलाओं के साथ आए 2 लोग भाग गए। हालांकि, पुरानी भिलाई थाना प्रभारी विजय यादव ने बच्चा चोरी की बात से इनकार किया है।उनका कहना है कि महिलाएं घरों में घुसकर पैसे मांग रही थीं।इसी बात को लेकर गांव वालों से उनका विवाद हुआ था।यह मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है।

बच्चा चोरी के शक में 5 महिलाओं को भीड़ ने पीटा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से नौकरी की तलाश में रूस गया युवक 7 अक्टूबर से लापता है। इसके बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। युवक की बहन ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को रूस में बंधक बनाकर रखा गया है और उसके साथ मारपीट की गई है।बहन का कहना है कि भाई पर युद्ध में शामिल होने का दबाव बनाया जा रहा था। इनकार करने पर उसे पीटा गया। जब विनीत ने उनकी बात नहीं मानी तो उसे ड्रग्स से जुड़े झूठे मामले में फंसा दिया गया है।परिवार ने बिलासपुर कलेक्टर और SSP से मुलाकात कर युवक की सुरक्षित वापसी के लिए मदद मांगी है। वहीं, पुलिस ने मामले में रूसी दूतावास और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर मदद मांगी है।

छत्तीसगढ़ से नौकरी के लिए रूस गया युवक लापता
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments