कोलकाता में दुर्गा पूजा के जश्न के बीच सप्तमी की शाम चोरबागान पूजा पंडाल में बड़ा हादसा हो गया. उत्तर कोलकाता के चोरबागान सार्वजनीन पूजा पंडाल में भारी भीड़ और बारिश के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई. इस हादसे में 19 लोगों की मौत हुई है और करीब 45 लोग घायल बताए जा रहे हैं.हादसे के बाद प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमेमौके पर पहुंच गईं. पूजा आयोजक भी राहत और बचाव कार्य में जुट गए. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और मुख्य सचिव मनोज अग्रवाल भी कलकत्ता मेडिकल कॉलेज पहुंच चुके हैं.
कोलकाता में चोरबागान दुर्गा पंडाल में भगदड़, 18 मौत
छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दिवाली अवकाश में संशोधन किया है। विभाग ने अब कुल 6 दिनों के अवकाश की घोषणा की है। यह निर्णय 16 अक्तूबर 2026 को जारी आदेश के तहत लिया गया है।संशोधित आदेश के अनुसार, प्रदेश के शासकीय स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक अवकाश रहेगा। यह आदेश अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर भी लागू होगा। इसके अलावा डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी इस अवधि के दौरान छुट्टियां रहेंगी। इस बदलाव के बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों को दिवाली के अवसर पर लगातार छह दिन का अवकाश मिलेगा।
दिवाली की छुट्टियां बढ़ीं, 6 से 11 नवंबर तक बंद रहेंगे स्कूल
रायपुर के पंडरी में 3 साल के बच्चे के साथ मां और सौतेले पिता ने बेरहमी से मारपीट की। उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया और प्लास्टर चढ़ाना पड़ा। चोट के कारण उसकी आंख बुरी तरह सूज गई है। पीठ पर सिगरेट से दागने के निशान भी मिले हैं।बच्चे की 6 साल की बहन लक्ष्मी ने मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बस्ती के लोग सिविल लाइन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मां-पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच जब भी झगड़ा होता था, वे गुस्से में बच्चे को पीटते थे।घटना तरुण नगर, लोधीपारा की है।
3 साल के बच्चे को पीटा, हाथ फ्रैक्चर, आंखें सूजी
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में चलती काली कार पर 3 लड़कियों ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो भी सामने आया है। गरबा ड्रेस पहनकर एक युवती कार के बोनट पर लेटी है, जबकि दो अन्य युवतियां दोनों तरफ के दरवाजों पर लटककर डांस कर रही हैं। मामला रविशंकर नगर इलाके का है।युवतियों ने स्टंटबाजी का बाकायदा वीडियो शूट किया और ‘जस्ट चील चील चील’ गाने पर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। पोस्ट पर कैप्शन लिखा- ‘फ्रीडम उसी को मिलती है, जो घर में गाली खाने का जिगरा रखता हो।’ पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए कार मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चलती कार के बोनट पर लेटी, दरवाजों पर लटकीं लड़कियां
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली लड़की संगीत की पढ़ाई के लिए नीदरलैंड गई थी, जहां उसे एक शिप कैप्टन से प्यार हो गया। इसके बाद क्रिस्टीना नथेनियल (25) और क्रिस्टीयान एन्ड्रीयश (32) ने जांजगीर-चांपा में कोर्ट मैरिज की। डच दूल्हे और छत्तीसगढ़ी दुल्हन की शादी की चर्चा शहरभर में हो रही है।16 अक्टूबर को दोनों ने अपर कलेक्टर और विवाह अधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता के सामने विवाह की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इस दौरान क्रिस्टीना के पिता हनोक नथेनियल समेत तीन गवाह मौजूद रहे। विवाह अधिकारी ने प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को मैरिज सर्टिफिकेट जारी किया।
डच दूल्हा, छत्तीसगढ़ी दुल्हन:क्रिस्टीना का शिप कैप्टन से हुआ प्यार
छत्तीसग के सूरजपुर के चांदनी बिहारपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग चक्काजाम कर दिया।विरोध प्रदर्शन के दौरान मामला हिंसक हो गया। ग्रामीणों ने बस्ती में चल रहे अवैध क्रेशर में आग लगा दी। मौके पर पहुंचे एसडीओपी, थाना प्रभारी (टीआई) और तहसीलदार को भी बंधक बना लिया।महिला बिहारपुर चौक से पूजा का सामान लेकर घर लौट रही थी। एक क्रेशर के गिट्टी लोड ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मारी, पहिया उनके ऊपर से निकल गया। ड्राइवर हादसे के बाद फरार हो गया।हादसे के बाद भड़के ग्रामीणों ने करीब पांच घंटे तक सड़क जाम रखा है। उनकी मांग है कि बस्ती के अवैध क्रेशर को हटाया जाए, ड्राइवर को पकड़ा जाए और मृतक परिवार को मुआवजा मिले।
सूरजपुर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

