Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ में शिक्षक और सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। चीफ जस्टिस कृष्णराम महापात्र की डिवीजन बेंच ने भर्ती विज्ञापन में दिव्यांगों के आरक्षण में गड़बड़ी के आरोप पर यह आदेश दिया है।याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पूरी तरह दृष्टिबाधित अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ देने की व्यवस्था नहीं की गई। इससे वे भर्ती में शामिल होने के अवसर से वंचित हो गए। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।बता दें कि कुल 2,292 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों को 2 संवर्गों में बांटा गया है। ई-संवर्ग में 795 पद हैं, जबकि टी-संवर्ग में 1,497 पद हैं। सहायक शिक्षक पद के लिए लिखित परीक्षा 11 अक्टूबर को और शिक्षक पद के लिए परीक्षा 25 अक्टूबर को आयोजित होनी थी।

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती परीक्षा पर लगाई रोक
,राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के बीच झुंझुनूं जिले की एक महिला प्रत्याशी अपने अनोखे चुनावी वादे को लेकर चर्चा में हैं. झाझड़ गांव की रहने वाली अनीता सैनी सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं. उनके चुनाव प्रचार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गांव के कुंवारे युवाओं की शादी करवाने.का वादा करती नजर आ रही हैं. आमतौर पर चुनाव के दौरान प्रत्याशी गांव की सड़कें बनवाने, पानी-बिजली की व्यवस्था सुधारने और विकास कार्यों को लेकर वादे करते हैं. लेकिन अनीता सैनी ने एक ऐसा मुद्दा उठाया है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है. उनका कहना है कि गांव में जिन युवाओं को शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही है, उनकी मदद करने की जिम्मेदारी भी वह उठाएंगी. वोट मांगते हुए कहती हैं कि गांव का कोई भी कुंवारा भाई ऐसा नहीं रहेगा,
“गाँव के कुंवारों को मिलेगी लुगाई, कराउंगी शादी”..

कवर्धा। गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर कवर्धा में जारी हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गन्ना उत्पादक किसानों के साथ न्याय किया जाएगा। राज्य सरकार किसानों के हितों को ध्यान में रखकर लगातार काम कर रही है।सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए दूसरे राज्यों की तुलना में अधिक काम किया जा रहा है। सरकार किसानों के हितों के संरक्षण और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।वहीं, कवर्धा में गन्ना उत्पादक किसानों की हड़ताल जारी रहने से उनकी मांगों के समाधान को लेकर नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। अब देखना होगा कि किसानों की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है और हड़ताल कब समाप्त होती है।

कवर्धा में किसानों की हड़ताल पर CM साय का बयान, बोले
 राजधानी रायपुर में तीन साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में रायपुर एम्स (AIIMS) के एक सुरक्षा कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार, बच्ची खेल रही थी, इसी दौरान आरोपी ने उसे कथित तौर पर झांसे में लेकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद मामले ने गंभीर रूप ले लिया है।इस प्रकरण को लेकर अमित जोगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप लगाए थे। अब मामले में आरोपी सुरक्षा कर्मी की गिरफ्तारी हुई है।तीन साल की मासूम से जुड़ा यह मामला बाल सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।

रायपुर AIIMS के सुरक्षा कर्मी पर 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments