Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में पानी से भरे ड्रम में मासूम बच्ची का शव मिलने के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि बच्ची की हत्या उसके माता-पिता ने ही की थी।बताया जा रहा है कि बच्ची लगातार बीमार रहती थी और परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी वजह से माता-पिता ने कथित तौर पर मासूम की हत्या कर उसके शव को पानी से भरे ड्रम में छिपा दिया।यह घटना 29 सितंबर की बताई जा रही है। मामले की जांच के बाद सक्ती पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के बाद दोनों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है। घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

ड्रम में मिली बच्ची की लाश, माता-पिता ही निकले हत्यारे

मध्य प्रदेश के बालाघाट में बीमारी और कुपोषण के बीच बच्चों की मौत का मामला अब राजनीतिक बहस का मुद्दा भी बन गया है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बालाघाट के जगला गांव पहुंचकर मृत बच्चों के आदिवासी परिजनों से मुलाकात की और करीब एक घंटे तक उनकी बातें सुनीं।मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अपने बच्चों को खोने से बड़ा दुख कोई नहीं होता और बालाघाट के आदिवासी परिवार इसी दर्द से गुजर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीमारी और कुपोषण से बच्चों की मौत हुई, जबकि स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सरकार की ओर से पर्याप्त मदद नहीं मिली।राहुल गांधी ने स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, वन अधिकार और जमीन से जुड़े मुद्दों को भी उठाया और कहा कि वह आदिवासी परिवारों की समस्याओं को संसद में उठाएंगे।

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी, आदिवासी परिवारों से मिले

महाराष्ट्र के दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे छात्रों के लिए खुशियों का सफर अचानक दर्दनाक हादसे में बदल गया। पुणे से पिकनिक मनाने आए 8 छात्र समुद्र में डूब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा और समुद्र में तलाश अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद सभी 8 छात्रों के शव बरामद कर लिए गए। घटना के बाद छात्रों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है।बताया जा रहा है कि सभी छात्र पुणे से दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे थे। समुद्र में नहाने के दौरान अचानक हुए इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में पिकनिक पर गए 8 छात्र डूबे

बिलासपुर। IPS अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि प्राथमिक जांच में लगाए गए आरोप प्रथमदृष्टया प्रमाणित पाए गए हैं।पुलिस विभाग ने जांच प्रक्रिया में बदलाव की जानकारी भी हाईकोर्ट को दी। DGP की ओर से गृह सचिव को जांच अधिकारी बदलने का प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक IPS दीपांशु काबरा को नया जांचकर्ता अधिकारी और IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल को प्रस्तुतकर्ता अधिकारी बनाए जाने की अनुशंसा की गई है।गौरतलब है कि पीड़िता ने पहले की प्राथमिक जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की थी और मामले को लेकर हाईकोर्ट का रुख किया था।अब मामले में अगली सुनवाई अगले सप्ताह होने की जानकारी सामने आई है।

IPS डांगी केस, हाईकोर्ट में आरोप प्रथमदृष्टया प्रमाणित

धमतरी जिले के श्यामतराई गांव में सेक्स रैकेट की शिकायत पर पुलिस ने एक मकान में दबिश दी। पुलिस की कार्रवाई में 4 लड़कियों और 7 लड़कों को संदिग्ध हालत में पकड़ा गया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। सभी को थाने लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद 7 बालिग लड़कों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। लड़कियों को छोड़ दिया गया है।वहीं, गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें मकान में पिछले 3-4 साल से देह व्यापार की गतिविधियां चलने का शक था। वहां रात के समय लोगों का आना-जाना लगा रहता था। ग्रामीणों ने SP कार्यालय पहुंचकर मुख्य सरगना की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।उनका कहना है कि मौजूदा कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं और अगर कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। यह मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

धमतरी में संदिग्ध हालत में मिले 4 लड़कियां-7 लड़के

कोरबा के ग्राम जवाली-अभयपुर के पास धान के खेत में एक नवजात बच्ची मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने बच्ची को खेत में पड़ा देखा और पुलिस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है। यह मामला बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, नवजात बच्ची धान की फसल के बीच पड़ी मिली थी। देर रात इसकी सूचना बांकीमोंगरा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी सत्यम साहू ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए कहा। इसके बाद ग्रामीण नवजात को देर रात कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लेकर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलने पर बांकीमोंगरा पुलिस के प्रधान आरक्षक भी CHC पहुंचे और मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्ची को खेत में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह थी।

कोरबा में धान के खेत में मिली नवजात बच्ची

क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। टूर्नामेंट की शुरुआत 2 अक्टूबर 2027 से होगी, जबकि खिताबी मुकाबला 21 नवंबर 2027 को खेला जाएगा।वर्ल्ड कप की मेजबानी दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया मिलकर करेंगे। टूर्नामेंट के मुकाबले तीनों देशों के 12 वेन्यू पर खेले जाएंगे।सबसे ज्यादा नजरें भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर रहेंगी। दोनों टीमें 10 अक्टूबर 2027 को आमने-सामने होंगी।टूर्नामेंट में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। शुरुआती चरण में टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इसके बाद सुपर-स्टेज, सेमीफाइनल और फाइनल के मुकाबले होंगे। वहीं, सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज के जरिए आगे की राह तय होगी।2 अक्टूबर से शुरू होने वाला यह क्रिकेट महाकुंभ 21 नवंबर को चैंपियन के साथ समाप्त होगा।

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments