Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ शहर में एक पागल कुत्ते ने करीब 31 लोगों को काट दिया। शहर के 5 मोहल्लों में कुत्ते ने पिछले 2 दिन से उत्पात मचाया है। गढ़ चौक, कुटेला, देवरपारा, प्रतापगंज और बाजार चौक के रहवासियों को कुत्ते ने बुरी तरह काटकर घायल कर दिया है।घायलों में 22 पुरुष, 4 महिलाएं और 5 बच्चे शामिल हैं। पीड़ितों के हाथ-पैर और जांघ पर काफी गहरे घाव हुए हैं। इनमें 5 लोगों को गंभीर चोट आई हैं। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीजों को सीरम और वैक्सीन दे दी गई है।चर्चा है कि गांव वालों ने गुस्से में कुत्ते को मार डाला है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लोगों में अभी भी डर बना हुआ है। इस पूरी घटना में निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। पीड़ितों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल हैं। पागल कुत्ते के लोगों को काटते हुए CCTV फुटेज भी सामने आया है।

सारंगढ़ में पागल कुत्ते ने 31 लोगों को काटा,
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अंबिकापुर में अग्रवाल समाज के दो दिवसीय प्रांतीय महाधिवेशन एवं दशम अलंकरण समारोह ‘अग्र महाकुंभ 2026’ में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए मुख्यमंत्री ने यह बड़ी घोषणा की।पहले अग्रसेन जयंती पर राज्य में केवल ऐच्छिक अवकाश का प्रावधान था। उन्होंने अग्र समाज की मांग पर भगवान अग्रसेन की जीवनी को माध्यमिक स्तर के पाठ्यक्रम में शामिल करने का प्रस्ताव रखने का आश्वासन भी दिया।
छत्तीसगढ़: महाराजा अग्रसेन जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा
।केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) के नतीजों पर ‘आजतक’ से बातचीत करते हुए कहा कि यह सिर्फ छात्रों की गूंज नहीं, बल्किउन्होंने कहा कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में देशभर के छात्रों का प्रतिनिधित्व होता है और अब चुनाव के नतीजे सभी के सामने हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वह सिर्फ झूठ की राजनीति करना जानते हैं और वो वही करते हैं. उन्होंने कहा, ‘राहुल की केवल झूठ की गूंज है.’जेपी नड्डा ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या एक बहुत बड़ी मुसीबत बन गई है. उनका कहना है कि राज्य में पूरी तरह से कानून-व्यवस्था का बुरा हाल है. पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है और पंजाब सरकार कोऑर्डिनेटेड तरीके से ड्रग्स का नेटवर्क चला रही है.

यह छात्रों की गूंज नहीं, धमाका है…’, DUSU नतीजों पर जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर वार

जांजगीर-चांपा जिले के महुदा क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब कुछ लोग सब्जी बाड़ी में काम कर रहे थे। राज्य में इन दिनों अचानक मौसम बदलने से आंधी, बारिश और कड़क के साथ आकाशीय बिजली का खतरा बढ़ गया है।महुदा क्षेत्र में कुछ लोग रोजाना की तरह सब्जी बाड़ी में काम में जुटे थे। इसी दौरान अचानक मौसम में तेजी से बदलाव आया और आसमान में काले बादल छा गए। बादल छाने के साथ ही गरज-चमक शुरू हो गई। बाड़ी में मौजूद लोग कुछ समझ पाते या बचाव के लिए भाग पाते, उससे पहले ही उन पर आकाशीय बिजली आ गिरी। बिजली की सीधी चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग इस हादसे में बुरी तरह झुलस गए।

जांजगीर-चांपा में आकाशीय बिजली का कहर: तीन लोगों की मौत; चार झुलसे

सूरजपुर में दो युवकों ने नाबालिग को अकेला पाकर उसके साथ गैंगरेप किया। नाबालिग अपने मामा के घर से लौटकर सूरजपुर आई थी। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। मामला सूरजपुर थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, नाबालिग के पिता ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग बेटी सूरजपुर में एक परिचित के घर रहती है। 16 सितंबर को नाबालिग अपने पिता के घर रामानुजगंज थाना क्षेत्र में गई थी। वहां से वह अपने मामा के घर चली गई। 17 सितंबर को वह रामानुजनगर से ऑटो में बैठकर सूरजपुर आ गई।नाबालिग के पिता ने बताया कि किशोरी ने ऑटो का किराया नहीं दिया था। इसके बाद ऑटो ड्राइवर उसका बैग अपने पास रखकर वापस चला गया। उसने किशोरी के पिता को बैग सौंपते हुए किराया नहीं देने की बात बताई।

सूरजपुर में नाबालिग से गैंगरेप,दो युवकों के खिलाफ FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के धमतरी में खुद को पुलिसकर्मी बताकर लूटपाट और अपहरण करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मगरलोड पुलिस ने इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार किए गए फरार आरोपियों के नाम विकास आडिल और साहिल अली हैं।इन आरोपियों ने 43 हजार 800 रुपए की लूट की थी। इस मामले में पहले भी तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। पुलिस ने कार और मोबाइल सहित कुल 7.58 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।यह घटना 3 मार्च 2026 को हुई थी। शिकायतकर्ता देवेंद्र कुमार मारकंडे अपने साथियों फगेश्वर कुमार, लक्ष्मण यादव, लीलेश कुमार और दुर्गेश कुमार के साथ पिकअप वाहन से बछड़ों को लेकर मुड़केरा जा रहे थे। वे ग्राम छाती, थाना कुरुद के रहने वाले हैं।आलेखुंटा-सिंगपुर मार्ग पर एक सफेद स्विफ्ट कार में सवार आरोपियों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। उन्होंने देवेंद्र और उनके साथियों को डराया-धमकाया, गाली-गलौज की और मारपीट भी की।

धमतरी में पुलिसकर्मी बनकर की लूटपाट
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments