रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में सड़क किनारे मिट्टी के दीये बेच रही मीरा के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अचानक उसके पसरे पर पहुंचे और ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के लिए वहीं से मिट्टी का दीया खरीदा। मुख्यमंत्री ने मीरा को एक हजार रुपए भी दिए। उसके कामकाज और परिवार का हाल जाना।बिना किसी औपचारिकता के मुख्यमंत्री ने मीरा से बातचीत की। उन्होंने पूछा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उसे मिल रहा है या नहीं। मीरा ने बताया कि उसका प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत बैंक खाता खुला है। उसे महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपए भी मिल रहे हैं।योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं की सार्थकता तभी है, जब उनका लाभ जरूरतमंद लोगों तक सीधे पहुंचे और उनकी जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद करे।

मरीन-ड्राइव पर दीये बेच रही मीरा के पास पहुंचे CM
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के परपोड़ी गांव में मानिकपुरी समाज ने 9 परिवारों के 55 लोगों का पिछले 3-4 साल से सामाजिक बहिष्कार कर रखा है। उन्हें सामाजिक कार्यक्रमों और शादी समारोहों में नहीं बुलाया जाता है। पीड़ित परिवारों का आरोप है कि बेटी की शादी के लिए रिश्ता लेकर आने वाले रिश्तेदारों को भी बाहर से लौटा दिया जाता है।निर्मल दास मानिकपुरी समेत परिवार ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की है। जिसके बाद कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने तहसीलदार और परपोड़ी थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं, समाज के अध्यक्ष ने गाली-गलौज करने के बाद परिवारों का बहिष्कार करने की बात कही।दरअसल, परपोड़ी क्षेत्र में सालों पहले समाज के दो गुटों में विवाद था। एक गुट समय के साथ समाज में प्रभावशाली होता गया। वहीं एक गुट कमजोर होता गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि मई 2023 में संभाग स्तरीय समाज की बैठक में उन्हें नहीं बुलाया गया। इसे लेकर समाज के लोगों से उन्होंने आपत्ति जताई थी। इसके बाद से ही उनका बहिष्कार कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर गंगा स्नान से जुड़े दो वीडियो वायरल हैं. एक वीडियो में महिला बेहद कम कपड़ों में गंगा में स्नान करती दिखाई दे रही है. वहीं, दूसरे वीडियो में महिला पूरे कपड़ों में सलवार सूट पहने हुए गंगा में शालीन तरीके से स्नान करती नजर आ रही है. दोनों वीडियो सामने आने के बाद अब इनके असली होने को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. इन वीडियो को लेकर सबसे बड़ा सवाल .यही है कि आखिर ये वीडियो कब के हैं और कहां के हैं. अभी तक इनकी तारीख और जगह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो पाई है. इसके साथ ही वीडियो की सत्यता की भी पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इन वीडियो को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. समान गतिविधियों के चलते वीडियो के AI से बनाए जाने की आशंका जताई जा रही है.

गंगा स्नान करती महिला का सेमी-न्यूड वीडियो वायरल
जबलपुर: जबलपुर हाईकोर्ट ने मध्यप्रदेश के 2 आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला न्यायालय के आदेश की नाफरमानी का है जिस पर सख्ती दिखाते हुए हाईकोर्ट ने पूर्व राजस्व सचिव विवेक पोरवाल और सागर के पूर्व कलेक्टर संदीप जी आर के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है।हाईकोर्ट ने भोपाल पुलिस कमिश्नर और सागर एसपी को ये अरेस्ट वारंट तामील करवाने और दोनों आईएएस अधिकारियों को आगामी 21 सितंबर को जबलपुर हाईकोर्ट में हाज़िर करवाने के निर्देश दिए हैं।दरअसल हाईकोर्ट ने इन दोनों आईएएस अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि, वो सागर के कलेक्टर कार्यालय में काम कर रहीं अनुभाग अधिकारी शीला सेन के नियमितिकरण पर 90 दिनों में विचार कर फैसला लें। 19 मार्च 2025 के इस आदेश का पालन ना होने पर शीला सेन ने हाईकोर्ट में अवमानना याचिका लगाई थी। इस पर अधिकारियों को तलब किए जाने पर सागर कलेक्टर ने तहसीलदार को संपर्क अधिकारी बनाने का पत्र हाईकोर्ट में भेज दिया। इस पर नाराज़गी जताते हुए हाईकोर्ट ने दोनों आईएएस अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिए हैं और उन्हें अब 21 सितंबर को हाईकोर्ट में हाज़िर होना होगा।


