आपने शराब, सिगरेट, जुए या सोशल मीडिया की लत के बारे में जरूर सुना होगा. लेकिन क्या आपने प्रेग्नेंट रहने की लत के बारे में कभी सुना है? सोशल मीडिया पर एक अफ्रीकी महिला का दावा तेजी से फैल रहा है जिसमें उसने बताया कि उसे गर्भवती रहने की लत है. वह दावा करती है कि वह पहले ही 18 बार मां बन चुकी है. जब उसका पेट लंबे समय तक नहीं फूलता तो उसे बेचैनी और एंजायटी होने लगती है. पेट फूलने पर ही उसे मानसिक संतुष्टि मिलती है.बच्चों की देखभाल और खर्च के बोझ से उसका पति परेशान बताया जा रहा है. यह दावा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है लेकिन इसकी आधिकारिक या मेडिकल पुष्टि फिलहाल उपलब्ध नहीं है. कई बार ऐसी सनसनीखेज कहानियां वायरल होती हैं जो बाद में अधूरी या फेक साबित होती है.
महिला को है प्रेग्नेंट रहने की लत! 18 बार बन चुकी है मां,
रायपुर। खारुन नदी में मछली पकड़ने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद शव बरामद किया गया, लेकिन मृतक के दोनों हाथों के पंजे गायब मिलने से मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार मृतक खारुन नदी में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान वह नदी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। शव की स्थिति देखने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की है।
खारुन नदी में डूबने से युवक की मौत, दोनों हाथों के पंजे गायब मिले
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिले के खेरागढ़ ही इलाके के गांव में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 6 किलोमीटर की दौड़ को जीतने के लिए दो युवकों ने घोड़े को दिया जाने वाला स्टेरॉइड इंजेक्शन लगा लिया। प्रतियोगिता खत्म होते ही दोनों की हालत बिगड़ गई। वे मैदान में ही गिर पड़े। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। 2 घंटे तक दोनों का इलाज चला। इसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। मामले में सामने आया है कि दौड़ प्रतियोगिता में 16 वर्षीय श्यामवीर सिकरवार दूसरे और 22 वर्षीय गौरव चौथे स्थान पर आए। दोनों आर्मी की तैयारी भी करते हैं। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन और काम थकान को लेकर दोनों ने इंजेक्शन लगाया था।
घोड़े का इंजेक्शन लगाकर दौड़े 2 युवक
छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की छात्रा ने घर के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अपने जीजा के घर रहकर पीजी कॉलेज में पढ़ रही थी। छात्रा के परिवार वालों ने NSUI के छात्र नेता पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है।परिजनों का कहना है कि सहेलियों से जानकारी मिली कि NSUI से जुड़े छात्र नेता के पास कुछ चैट और वीडियो थे। इस मामले में पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है।
छात्रा ने फांसी लगाई, NSUI नेता पर ब्लैकमेलिंग के आरोप
रायपुर। बस्तर के ऊपर बने मौसम सिस्टम और सक्रिय मानसून द्रोणिका के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर जारी है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में शनिवार को रुक-रुककर बारिश हुई। आज भी मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है, तो चलिए जानते हैं कि आपके जिले में आज का मौसम कैसा रहेगा ?मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में बारिश की गतिविधियां जारी रहने के आसार हैं। हालांकि सक्रिय मानसूनी सिस्टम अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते सोमवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।
आज भी बारिश से राहत नहीं, रायपुर सहित 9जिलों में बरसेंगे बादल
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। CM साय सुबह 11:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर से बेमेतरा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:20 बजे बेमेतरा के बेसिक स्कूल मैदान पहुंचेंगे, जहां वे विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन, शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे शिक्षक सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद CM साय दोपहर 2:55 बजे वापस रायपुर लौटेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
CM विष्णुदेव साय का आज बेमेतरा दौरा